Begin typing your search...

क्यों न मनाएं शोक? खामेनेई की मौत पर रोने वाली फरहाना भट्ट के सपोर्ट में आईं Sara Khan Arfeen; ट्रोलिंग हुई तेज

ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर शोक जताने के बाद बिग बॉस 19 की पूर्व कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं. अब एक्ट्रेस सारा खान के समर्थन वाले वीडियो के वायरल होने के बाद यह विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

क्यों न मनाएं शोक? खामेनेई की मौत पर रोने वाली फरहाना भट्ट के सपोर्ट में आईं Sara Khan Arfeen; ट्रोलिंग हुई तेज
X
( Image Source:  Instagram: farrhana_bhatt, saraarfeenkhan )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 7 March 2026 1:53 PM IST

'बिग बॉस 19' की एक्स कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. खामेनेई के निधन पर फरहाना भट्ट ने कहा था, 'बिल्कुल, वे एक ऐसी शख्सियत थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते. वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं. आप यकीन नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मुझे बिल्कुल नींद नहीं आई. मैं बहुत दुखी थी ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था.' जिसके बाद कई भारतीय फरहाना के इस बयान से असहमत नजर आए बल्कि उन्हें जमकर ट्रोल भी किया.

लेकिन बाद में इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में फरहाना भट्ट ने अपने बयान के बारे में कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और लोग अपने विचार अलग-अलग तरीकों से व्यक्त कर सकते हैं। विचारों में मतभेद स्वाभाविक है और वह इसे स्वीकार करती हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनके बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने देश के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेंगी.'

फरहाना के बचाव में सारा खान

अब उनके सपोर्ट में एक्ट्रेस सारा खान अरफीन नजर आई है. सारा ने एक रमजान के इफ्तार प्रोग्राम में वीडियो बनवाया, जिसमें उन्होंने कहा, 'ईरान हमेशा से भारत का साथी रहा है, इसलिए हमें उनके लीडर की मौत पर शोक मनाना चाहिए.' उन्होंने ईरान के नियमों की तुलना सऊदी अरब के पुराने सख्त नियमों से की और कहा कि चीजें बदल रही हैं. यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसपर लोगों की राय बंटी हुई है. लोगों का कहना है कि सारा धर्मांतरण के कारण ऐसा बोल रही हैं, और ईरान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार जैसे जबरन हिजाब, विरोध करने वालियों पर दमन को जानबूझकर नजरअंदाज कर रही हैं.'

क्यों नहीं मनाएंगे शोक?

उनके इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्स यूजर ने लिखा, 'टेलीविजन होस्ट सारा आफरीन खान ने फरहाना भट्ट का समर्थन करते हुए कहा- ईरान हमेशा से भारत का सहयोगी रहा है, तो हम #खामेनेई की मौत पर शोक क्यों नहीं मनाएंगे?. ये दोनों महिलाएं फिल्मों, टीवी में काम कर चुकी हैं और यहां वो सब कुछ कर चुकी हैं जो वे ईरान में नहीं कर पाईं, फिर भी ईरान में खामेनेई को मसीहा कहने की हिम्मत है. फरहाना ने एक कदम आगे बढ़कर कहा, 'लोगों को ईरान के शासन से क्या समस्या है?.'

ट्रोलर्स के निशाने पर सारा

कई यूजर्स ने सारा को तंज कस्ते हुए कमेंट किया, 'बेशर्म खामनेइ की जरा इज्जत नहीं कर रही है उसने महिलाओं को ज्यादा बोलना, चेहरे को हमेशा परदा रखना और बाल तक नहीं दिखाना और महिलाओं को बकरी की तरह समझो बोला है.' एक ने कहा, 'मोहतरमा… ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ईरान ने कभी हमारा साथ नहीं दिया न ही पहलगाम में मारे गए नागरिकों की निंदा की. पुलवामा हमले के समय तो आपने भी मेरी निंदा नहीं की. आप पर भी यही हाल है. ईरान जाकर उनका समर्थन कीजिए यह कुछ नहीं मिलेगा.'

ईरान इजरायल युद्ध
अगला लेख