Begin typing your search...

भाईजान से टक्कर नहीं लेना चाहती Alia Bhatt, कर दिया Alpha की नई रिलीज डेट का ऐलान; इस दिन होगी रिलीज

काफी समय से चल रही अफवाहों के बीच आखिरकार 'Alpha' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को थिएटर में रिलीज होगी और सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से टकराव नहीं होगा.

alpha movie release date alia bhatt sharvari yrf spy universe 10 july 2026
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 9 March 2026 12:25 PM IST

पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी की आने वाली फिल्म 'अल्फा' (Alpha) को लेकर काफी चर्चा और अफवाहें चल रही थीं. लोग कह रहे थे कि इस फिल्म की रिलीज को सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के साथ टकराव से बचाने के लिए टाल दिया गया है. कुछ लोगों ने यहाँ तक दावा किया था कि फिल्म थिएटर्स में रिलीज नहीं होगी और सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाएगी. लेकिन अब इन सारी अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लग गया है.

फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. फिल्म अब 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. साथ ही एक नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें साफ-साफ लिखा है कि यह फिल्म केवल थिएटर्स में आएगी. इससे उन लोगों की बातों पर रोक लग गई है जो कह रहे थे कि फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं आएगी और डायरेक्ट डिजिटल पर रिलीज हो जाएगी.

क्या हुआ अनाउंसमेंट में?

आलिया भट्ट ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर यह पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा: “#ALPHA 10.07.2026 सिनेमाघरों में मिलते हैं.' यह पोस्ट देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं।फिल्म की रिलीज डेट में यह दूसरी बार बदलाव हुआ है. पहले यह फिल्म क्रिसमस 2025 (यानी 25 दिसंबर 2025) को रिलीज होने वाली थी. लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 17 अप्रैल 2026 कर दिया गया था. उस समय भी अफवाहें थीं कि यह बदलाव सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' से टकराव न हो, इसलिए किया गया, क्योंकि वह फिल्म भी उसी तारीख को आने वाली थी। लेकिन अब हाल की खबरों के अनुसार, 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज भी आगे बढ़ाकर अगस्त 2026 (इंडिपेंडेंस डे के आसपास) कर दी गई है. फिर भी 'अल्फा' की टीम ने इसे और आगे बढ़ाकर जुलाई 2026 में शिफ्ट कर दिया है.

नहीं लेना सलमान से टक्कर

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने ट्वीट में लिखा था कि यश राज फिल्म्स (YRF) ने 'अल्फा' की पुरानी डेट 17 अप्रैल 2026 से हटाकर नई डेट तय करने का फैसला किया है, ताकि सलमान खान की फिल्म से कोई क्लैश न हो. अब नई तारीख 10 जुलाई 2026 फाइनल हो गई है.' यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है. इस यूनिवर्स में पहले 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'वॉर 2' जैसी फिल्में आ चुकी हैं.

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स

'अल्फा' इस सीरीज की पहली फिल्म है जिसमें लीड हीरोइन महिला है यानी यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान जासूसी एक्शन फिल्म है. फिल्म को शिव रावेल ने डायरेक्ट किया है. इसमें आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं. साथ ही बॉबी देओल और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे. 'वॉर 2' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में इस फिल्म की झलक दिखाई गई थी, जिससे फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए थे। पिछले साल रेड सी फिल्म फेस्टिवल में आलिया ने फिल्म के कुछ छोटे-छोटे सीन दिखाए थे, जो काफी इम्प्रेसिव थे.

Alia Bhattsalman khanbollywood
अगला लेख