Begin typing your search...

मिलिए Malaika Arora के नए BF Sorab Bedi से, एक्ट्रेस से पहले इन हसीनाओं संग लड़ा चुके हैं इश्क! जानें कितनी है उम्र

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह Splitsvilla फेम सोरब बेदी के साथ कोजी होते हुए नजर आईं, जिसके बाद दोनों की डेटिंग के कयास लगाए जाने लगे.

मिलिए Malaika Arora के नए BF Sorab Bedi से, एक्ट्रेस से पहले इन हसीनाओं संग लड़ा चुके हैं इश्क! जानें कितनी है उम्र
X
( Image Source:  instagram-@sorabbedi )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 9 March 2026 6:30 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि हर्ष मेहता के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में नए लव की एंट्री हो गई है. दरअसल मलाइका का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मॉडल सोरब बेदी के साथ कोजी होते हुए नजर आ रही हैं.

इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर सोराब बेदी का नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा है और लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह कौन है?

सोशल मीडिया पर मलाइका और सोरब का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गाने पर एन्जॉय करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में सोरब ने मलाइका को हग किया हुआ है, जिसके चलते दोनों के डेटिंग के कयास लगाए जा रहे हैं.

कौन है सोरब बेदी?

सोरब बेदी एक टीवी एक्टर, मॉडल और रियलिटी शो स्टार हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान MTV के पॉपुलर रियलिटी शो Splitsvilla के सीजन 16 से मिली. शो के दौरान उनकी पर्सनैलिटी और स्टाइल ने फैंस का खूब ध्यान खींचा था. सौराब को शो में अक्सर “राजमा चावल” के निकनेम से भी बुलाया जाता था, जो बाद में सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हो गया.

मॉडलिंग से शुरू किया करियर

सोरब बेदी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. उन्होंने कई फैशन शोज में रैंप वॉक किया और Lakme Fashion Week जैसे बड़े इवेंट्स का हिस्सा भी रहे. इसके बाद उन्हें म्यूजिक वीडियो में भी काम करने का मौका मिला. उनका पहला बड़ा प्रोजेक्ट सिंगर एमी गिल के गाने 'लगदा नहीं' में नजर आना था, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी.

टीवी इंडस्ट्री में भी किया काम

रियलिटी शो में आने से पहले सोरब टीवी इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं. वह टीवी शो 'चांद जलने लगा' में रौनक सहगल के किरदार में दिखाई दिए थे. इसके अलावा उन्हें साल 2025 के टीवी शो 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' में लीड रोल के लिए भी कास्ट किया गया था. हालांकि बाद में इस रोल के लिए उन्हें रिप्लेस कर दिया गया.

9 साल तक चला था लंबा रिश्ता

सोरब बेदी की लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही है. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि वह करीब 9 साल तक एक रिश्ते में रहे थे. इस दौरान दोनों साथ रहते थे और उनके पास एक पालतू कुत्ता भी था. सोरब ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की. टीवी में काम करने के दौरान वह अपनी पार्टनर को खुले तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड को सभी से मिलवाते थे.

क्या निहारिका तिवारी को डेट कर रहे सोरब?

Splitsvilla शो के दौरान उनकी कंटेस्टेंट निहारिका के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. निहारिका ने कई बार कहा था कि सोरब के आसपास रहने पर उन्हें “बटरफ्लाइज” महसूस होती हैं, और एक्टर ने भी माना कि उन्हें भी ऐसा ही लगता है. फिलहाल मलाइका अरोड़ा के साथ वायरल वीडियो के बाद सोरब बेदी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं और फैंस उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

bollywood
अगला लेख