क्या Hardik Pandya को उनके परिवार से दूर कर रही है Mahieka Sharma? यूजर्स बोले- खतरनाक है यह महिला
भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का मैदान पर जश्न सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि इस रोमांटिक पल के बाद सोशल मीडिया पर माहिका को लेकर ट्रोलिंग और बहस भी शुरू हो गई.
भारत ने 8 मार्च 2026 को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच जीतकर इतिहास रच दिया. न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया और घरेलू मैदान पर पहली बार यह ट्रॉफी जीती. इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल छा गया. खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ सब खुशी से झूम उठे. लेकिन इस खुशी के बीच हार्दिक पंड्या की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है. मैच खत्म होने के बाद हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ खूब जश्न मनाय.
मैदान पर ही महिका उनके पास आईं, उन्होंने गले लगाया, महिका ने हार्दिक को गाल पर किस किया और दोनों ने साथ में डांस भी किया. हार्दिक ने पोस्ट-मैच इंटरव्यू में महिका को अपना लकी चार्म बताया और कहा, 'जब से महिका मेरी जिंदगी में आई हैं, तब से जीत ही जीत हो रही है.' इस रोमांटिक और खुशहाल पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, लेकिन साथ ही महिका शर्मा को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
क्या बोल रहे है यूजर्स?
कुछ यूजर्स ने उन पर आरोप लगाया कि महिका का हार्दिक पर इतना ज्यादा कंट्रोल है कि उन्होंने उन्हें परिवार से भी दूर कर दिया है. कई लोगों का कहना है कि पहले जब हार्दिक अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टैंकोविच के साथ थे, तब स्टेडियम में उनके भाई कुणाल पंड्या और भाभी भी अक्सर दिखते थे. परिवार का बंधन बहुत मजबूत था और मैचों के बाद जश्न में सब साथ होते थे. लेकिन अब इस बड़ी जीत पर भी कुणाल या परिवार के किसी सदस्य को स्टेडियम में नहीं देखा गया. हार्दिक ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद भी भाई कुणाल का जिक्र नहीं किया, जबकि सब जानते हैं कि दोनों भाइयों का रिश्ता कितना गहरा है. ट्रोलर्स का कहना है कि महिका के आने के बाद हार्दिक का फोकस सिर्फ रिलेशनशिप पर है और परिवार पीछे छूट गया है. कुछ ने तो इसे लेकर काफी तीखे कमेंट्स भी किए हैं.
क्या हार्दिक को परिवार से दूर कर रही है माहिका?
एक यूजर ने लिखा, 'हार्दिक पांड्या का अपने भाई क्रुणाल पांड्या और भाभी के साथ हमेशा से करीबी रिश्ता रहा है. लेकिन हाल ही में, चीजें वैसी नहीं लग रही हैं. नताशा स्टैंकोविक से तलाक के बाद, इक्वेशन थोड़ा बदला हुआ लगता है. क्रुणाल और उनकी पत्नी को नताशा के साथ देखा गया, जबकि हार्दिक ज़्यादातर माहिका के साथ पूजा और दूसरे इवेंट्स में शामिल होते दिखते हैं. कई लोगों को हैरानी इस बात से हुई कि हाल ही में हार्दिक के ICC ट्रॉफी जीतने के बाद भी, क्रुणाल और उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर हार्दिक के बारे में कुछ भी पोस्ट नहीं किया. उन्हें इंडियन टीम के गेम में भी नहीं देखा गया, तो क्या भाइयों के बीच सब ठीक है?.'
'मिलिए माहिका शर्मा से'
वह हार्दिक के करीब इसलिए आई क्योंकि वह हार्दिक के मेकअप आर्टिस्ट की दोस्त थी. पहले, उसने हार्दिक पांड्या के बालों का रंग बदला, और फिर उसने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी लॉग इन किया. वह हार्दिक पांड्या के अकाउंट का इस्तेमाल करके अपनी पोस्ट और ब्रॉडकास्ट पर कमेंट और लाइक करती है. उसने हार्दिक को उसके परिवार से भी दूर कर दिया है. यह बात कि वह सिर्फ एक मिड गर्ल है फिर भी हार्दिक को कंट्रोल करती दिखती है, यह बात मुझे पच नहीं रही.'
एक ने कहा, 'मैंने सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी, राहुल द्रविड़ और उनकी पत्नी को मैच के बाद ऐसा करते हुए कभी नहीं देखा. मुझे लगा कि अपने टीममेट्स के साथ सेलिब्रेट करना ज़्यादा ज़रूरी है. क्लास बहुत कम देखने को मिलती है.'
किसी का कहना है, 'वह अपने बच्चे के लिए क्या मिसाल कायम कर रहा है! कम से कम अपने बच्चे का ही ख्याल कर ले. बच्चे को उसकी बायोलॉजिकल मां और कभी-कभी एक फुकरा बाप और उसकी छपरी गर्लफ्रेंड पाल रही है. बच्चे की परवरिश कितनी कन्फ्यूज्ड हो रही है. मुझे बस उम्मीद है कि मां बच्चे को पिता के बुरे असर से बचा पाएगी.'
हार्दिक पांड्या यहाँ क्या कर रहे हैं?. महिका शर्मा में एक महिला के तौर पर कोई क्लास नहीं है.
इस आदमी ने साबित कर दिया है कि वह अभी भी छपरी है. वह लंबे समय से दिखावा करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आप बहुत लंबे समय तक दिखावा नहीं कर सकते.'
हार्दिक पांड्या हमेशा ऐसी घटिया हरकतें क्यों करते हैं यार. पता नहीं वह क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.'
मुझे हार्दिक पसंद है लेकिन सोचिए अगर कोई औरत अपने तीसरे पार्टनर के साथ भी ऐसा ही करे तो समाज उसे ज़िंदा खा जाएगा.'
हार्दिक पांड्या वर्ल्ड क्लास टैलेंट हैं. उनके छक्के मारने की काबिलियत ज़बरदस्त है. वह सभी फॉर्मेट के प्लेयर हैं और बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में उनकी काबिलियत बहुत अच्छी है. लेकिन अपने फैंस के सामने उनके बर्ताव की वजह से उन्हें 'चपरी' का टाइटल मिला है. शायद यही एक वजह है कि उन्हें अब तक नेशनल कैप्टनसी की ड्यूटी नहीं मिली. इस खेल के लेजेंड्स जैसे कपिल, सचिन, गावस्कर, राहुल, गांगुली, रोहित, विराट और धोनी सभी ने खुद को बहुत अच्छे से संभाला. हालांकि यह उनकी पर्सनल लाइफ और पर्सनल चॉइस है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें अपनी लाइफ के इस पहलू के बारे में भी सोचना चाहिए.




