The 50 में फिर बवाल! दिग्विजय के बाद अब इस कंटेस्टेंट से भिड़ गए रजत दलाल, हाथापाई की आई नौबत; सपना चौधरी का भी फूटा गुस्सा
The 50 शो में रजत दलाल लगातार सुर्खियों में हैं. पहले दिग्विजय सिंह राठी से उनकी हाथापाई हुई और अब नए प्रोमो में वे प्रिंस नरुला से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.
प्रिंस नरुला से भिड़े रजत दलाल, सपना चौधरी भी हुईं आग-बबूला
The 50: रियलिटी शो द फिफ्टी की 1 फरवरी से शुरुआत होते ही बवाल मच गया है. पहले ही दिन एक कंटेस्टेंट को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. वहीं, दूसरे दिन दो कंटेस्टेंट आपस में भिड़ गए. उनके बीच हाथापाई की नौबत आ गई. तीसरे दिन भी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट के बीच गरमागरम बहस देखने को मिली. अब चौथे दिन का प्रोमो जारी हो चुका है, जिसमें एक कंटेस्टेंट फिर से अपना आपा खोते हुए दिखाई दे रहा है.
हम बात कर रहे हैं रजत दलाल की... रजत दूसरे ही दिन दिग्विजय सिंह राठी से भिड़ गए. दोनों के बीच हाथापाई देखने को मिली. उनको बमुश्किल बाकी कंटेस्टेंट्स ने अलग किया. अब फिर से दलाल अपना आपा खोते हुए दिखाई दिए.
अब किससे भिड़ गए रजत दलाल?
3 फरवरी को शो के अंत में दिखाए गए प्रोमो में रजत दलाल अब प्रिंस नरुला से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है. यह सब 'दिमाग, स्ट्रेटजी और स्पीड का टेस्ट' टास्क के दौरान होता है.
तीसरे एपिसोड में क्या हुआ?
3 फरवरी को हुए एपिसोड में मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी टास्क के दौरान अदनान शेख से भिड़ती हुई दिखाई देती हैं. बहस इतनी बढ़ जाती है कि सपना चौधरी टास्क में हिस्सा नहीं लेतीं. इसके अलावा, निकी और आर्या के बीच भी जोरदार बहस देखने को मिलती है.
पहले दिन ही शो से कौन बाहर हुआ?
शो के पहले ही दिन जिस कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया, उनका नाम है-वंशराज सिंह. वंशराज को पांच कप्तानों के कहने पर शो से एग्जिट किया गया. इससे वंशराज बिना पैलेस देखे ही शो से बाहर हो गए.
The 50 में कौन-कौन शामिल हुए?
The 50 में जो कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं, उनमें प्रिंस नरुला, करण पटेल, मिस्टर फैजू, शिव ठाकरे और निक्की तंबोली भी शामिल हैं. इसके अलावा, सपना चौधरी, कृष्णा जैकी श्रॉफ, बेबिका और एल्विश यादव कैंप से जुड़े चेहरे भी शो का हिस्सा हैं.





