Begin typing your search...

IPL 2026 से पहले नेट्स में गरजे Virat Kohli, RCB प्लेयर्स से बोले- 120 फीसदी देना होगा; देखें VIDEO

IPL 2026 से पहले विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं और टीम को मोटिवेट भी कर रहे हैं. उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. RCB इस बार आईपीएल में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतर रही है.

virat kohli challenge facing ipl 2026
X

Virat Kohli

( Image Source:  x.com/RCBTweets )

IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru का मुकाबला Sunrisers Hyderabad से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. सीजन शुरू होने से पहले ही टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने प्रैक्टिस में दम दिखाना शुरू कर दिया है. उनके नेट्स में खेले गए शानदार शॉट्स के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

विराट कोहली इस सीजन में शानदार फॉर्म के साथ उतर रहे हैं. उन्होंने पिछले तीन सीजन में लगातार 600+ रन बनाए हैं और एक बार फिर RCB की बैटिंग की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी. प्रैक्टिस के दौरान कोहली ने टीम को मोटिवेट करते हुए साफ कहा कि पिछली सफलता को बनाए रखना आसान नहीं होगा. उन्होंने खिलाड़ियों से हर सेशन में 120% देने और एक भी मौका बर्बाद न करने की अपील की.

RCB ने 2025 के फाइनल में किस टीम को हराया था?

RCB इस बार चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी. टीम ने 2025 में पहली बार खिताब जीता था, जब फाइनल में Punjab Kings को 6 रन से हराया था. टीम के हेड कोच Andy Flower ने भी स्क्वाड को लेकर भरोसा जताया है. उनका कहना है कि ऑक्शन में टीम और मजबूत हुई है और नए खिलाड़ियों को टीम के कोर ग्रुप के साथ जोड़ना एक रोमांचक प्रक्रिया है.

कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

इस सीजन में कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका भी है. उन्होंने IPL में अब तक 8,661 रन बनाए हैं और अगर वह 9,000 रन का आंकड़ा पार करते हैं, तो वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कोहली की फॉर्म और टीम का कॉन्फिडेंस RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बना पाएगा या नहीं.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख