Farsa Wale Baba Death Case: मथुरा के कोसीकलां इलाके में शुक्रवार को भयंकर हिंसा की शुरुआत हुई जब स्थानीय गौरक्षक, फरसा वाले बाबा चंद्रशेखर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोप है कि गौ-तस्करों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाबा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से नाराज़ समर्थकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया और पुलिस पर पत्थरबाजी भी की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए.