Begin typing your search...

IPL 2026: RCB ने SRH के खिलाफ टॉस जीता, पहले फील्डिंग करने का लिया फैसला; जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन

IPL 2026 के पहले मुकाबले में RCB ने SRH के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. दोनों टीमों के बीच हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है.

IPL 2026: RCB ने SRH के खिलाफ टॉस जीता, पहले फील्डिंग करने का लिया फैसला; जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन
X
( Image Source:  IPL )

IPL 2026 RCB Vs SRH Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आज से आगाज हो गया है. पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बॉलिंग करेंगे. टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, सभी फ़िट हैं और इस मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम अपनी जर्सी पर दूसरा स्टार लगाने के लिए अपना पूरा ज़ोर लगा देंगे.

वहीं, हैदराबाद की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने टॉस हारने के बाद कहा कि विकेट एकदम ताज़ा लग रहा है, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आप पहले बैटिंग करते हैं या बॉलिंग. आपको कुछ नया करने की ज़रूरत नहीं है. हमें बस अपनी योजनाओं को ठीक से लागू करना है. हर कोई अच्छी लय में दिख रहा है.

पिछले कुछ सीजन में RCB और SRH के बीच मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहे हैं और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है. 2024 में दोनों टीमों के बीच 287 बनाम 262 का मुकाबला अभी भी फैंस को याद है. इसके अलावा RCB ने उसी सीजन में 206 रन बनाए थे, जबकि पिछले साल SRH ने 231 रन ठोक दिए थे. ऐसे में IPL 2026 के पहले मैच में भी रन बरसने की पूरी उम्मीद है.

किसका पलड़ा रहेगा भारी?

डिफेंडिंग चैंपियन RCB इस मैच में अपने स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के बिना उतर रही है. इसके अलावा यश दयाल भी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में अनुभवी तेज गेंदबाज के रूप में सिर्फ भुवनेश्वर कुमार ही टीम में मौजूद हैं. RCB की गेंदबाजी में जैकब डफी, मंगेश यादव और रसिख सलाम जैसे कम अनुभवी गेंदबाज शामिल हो सकते हैं, जो SRH के आक्रामक बल्लेबाजों के सामने चुनौती झेल सकते हैं.

दूसरी तरफ SRH की गेंदबाजी भी ज्यादा मजबूत नहीं दिख रही है. जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स और ईशान मलिंगा पर जिम्मेदारी होगी. हर्षल पटेल का हालिया फॉर्म भी चिंता का विषय है. ऐसे में RCB के बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है.

किन बल्लेबाजों पर रहेगी नजर?

RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और फिल सॉल्ट अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं. वहीं, SRH की तरफ से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है. पिछले सीजन में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने 511 रन जोड़े थे. वहीं फिल सॉल्ट पिछले दो सीजन में दो बार IPL जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं.

कैसी रहेगी चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच ?

आईपीएल का पहला मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम की सेंटर पिच पर खेला जाएगा. यह पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है. यहां जमकर रन बरसते हैं. पिछले तीन सीजन में चिन्नास्वामी स्टेडियम में औसत स्कोर 194 रन रहा है. ऐसे में यहां एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.

काली पट्टी बांधकर क्यों मैदान में उतरेंगे खिलाड़ी?

यह मैच भावुक भी रहने वाला है, क्योंकि पिछले साल RCB के टाइटल सेलिब्रेशन के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी. इस मैच में RCB खिलाड़ी ब्लैक आर्मबैंड पहनकर श्रद्धांजलि देंगे.

RCB की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा और जैकब डफी.

SRH की संभावित प्लेइंग XI

ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत कुमार वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा.

Sunrisers Hyderabad Impact subs: शिवांग कुमार, लियम लिविंगस्टन, डेविड पायने, समारन रविचंद्रन, साकिब हुसैन.

Royal Challengers Bengaluru Impact subs: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर

ये भी पढ़ें :RCB vs SRH: ओपनिंग मैच में इन 4 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, चंद गेंदों में तय करते हैं मैच का रिजल्ट

RCB vs SRH: Head to Head records

RCB और SRH के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से SRH ने 13 और RCB ने 11 मैच जीते हैं. दोनों टीमों में से SRH के नाम सबसे बड़ा टोटल (287 रन), जबकि RCB के नाम सबसे बड़ा Lowest Score (68) का रिकॉर्ड है. RCB ने सबसे ज्यादा 14 बार टॉस जीता है, जबकि हैदराबाद के पक्ष में केवल 11 मैचों में ही सिक्का उछला.

रिकॉर्ड पर नजर

  • विराट कोहली को टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शोएब मलिक से आगे निकलने के लिए 29 रन चाहिए
  • भुवनेश्वर कुमार 2 विकेट लेते ही 200 IPL विकेट पूरे कर लेंगे
आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख