IPL 2026: आखिर कितने मैच नहीं खेलेंगे MS Dhoni, क्या पूरा सीजन भी कर सकते हैं मिस?
चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल इंजरी के चलते टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्ते बाहर रहने वाले हैं.
आईपीएल में एमएस धोनी (फाइल फोटो)
IPL 2026, MS Dhoni: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन कुछ ही घंटे पहले चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल इंजरी के चलते टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्ते बाहर रहने वाले हैं. ये झटका सिर्फ सीएसके के लिए नहीं बल्कि फैंस के लिए भी है. दरअसल फैंस अभी भी धोनी के लिए पागल है और उनको देखने के लिए हर मैदान को येलो-येलो कर देते हैं.
अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर कितने मैच धोनी मिस करने वाले हैं? अब शुरुआती 2 हफ्ते सीएसके के लिए काफी चुनौती भरे साबित हो सकते है. अगर धोनी फिट नहीं हो पाते हैं तो वे पूरा सीजन भी मिस कर सकते हैं. हालांकि ये आने वाले समय पर निर्भर करेगा.
किस चोट से जूझ रहे धोनी?
CSK की ओर से जारी बयान में कहा गया, “एमएस धोनी फिलहाल काफ स्ट्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं. इस वजह से वो आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों तक टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.” इस चोट ने टीम और फैंस दोनों को झटका दिया है, क्योंकि धोनी सिर्फ पहले मैच ही नहीं, बल्कि अगले दो हफ्तों के सभी मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
कितने मैचों से बाहर रहेंगे धोनी?
अगर धोनी पूरे 14 दिन मैदान से बाहर रहते हैं, तो वे कम से कम 3 महत्वपूर्ण मैच मिस कर सकते हैं. इस बीच CSK का पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है. इसके बाद 3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स के खिलाफ और 5 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच है. धोनी की वापसी संभवत 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में हो सकती है.
कैसे रहे पहले 2 सीजन?
पिछले दो सीजन से धोनी अपनी फिटनेस को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने 2024 सीजन के बाद घुटने की सर्जरी भी कराई थी. इसके बावजूद कई बार उन्हें घुटने पर पट्टी या आइसपैक बांधे मैदान में देखा गया. धोनी ने कई मौकों पर खुद कहा है कि साल के 10 महीने तक खुद को फिट रखना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है. अब CSK को धोनी के बिना शुरुआती मुकाबलों में रणनीति बदलनी पड़ेगी और नए खिलाड़ियों पर टीम की उम्मीदें टिकी रहेंगी.
कौन करेगा विकेटकीपिंग?
एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में अब संजू सैमसन विकेटकीपिंग करते हुए दिखाई देंगे. कहीं न कहीं सीएसके को ये पहले से ही पता था कि अब धोनी के लिए पूरा सीजन खेल पाना उतना आसान नहीं होगी, जिसके चलते टीम संजू सैमसन को लेकर आई है.




