क्या है Cyclospora Infection, जो एक्ट्रेस Saba Azad को हुआ, अस्पताल में भर्ती-वजन भी घटा, कारण से लेकर लक्षण तक जानें
एक्ट्रेस सबा आजाद को Cyclospora Infection हुआ है. यह आम फूड पॉइजनिंग से अलग होता है और कई बार व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचा देता है. सही जानकारी और सावधानी से इससे बचाव संभव है.
अस्पताल में भर्ती सबा आजाद
एक्ट्रेस सबा आजाद Cyclospora Infection का शिकार हुई, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और उनका वजन भी तेजी से घट गया. यह इंफेक्शन एक पैरासाइट Cyclospora cayetanensis के कारण होता है, जो गंदे पानी या ठीक से न धोए गए फल-सब्जियों के जरिए बॉडी में एंटर करता है.
साइक्लोस्पोरा संक्रमण आम फूड पॉइजनिंग से अलग और ज्यादा खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसके लक्षण लंबे समय तक बने रह सकते हैं और शरीर को काफी कमजोर कर देते हैं. समय पर इलाज न मिले तो यह कंडीशन सीरियस हो सकती है. इसलिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है.
क्या है Cyclospora Cayetanensis?
साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस एक माइक्रोसॉपिक पैरासाइट है, जो शरीर में जाकर आंतों को संक्रमित करता है. इस इंफेक्शन को साइक्लोस्पोरियासिस कहा जाता है. यह खराब और गंदा खाना पानी पीने से होता है. खासतौर पर कच्ची सब्जियां, सलाद या बिना साफ किया गया फल इसके बड़े कारण बनते हैं. यह कीड़ा गर्म और नमी वाले इलाकों में तेजी से पनपता है, इसलिए ट्रॉपिकल क्षेत्रों में इसका खतरा ज्यादा होता है.
कैसे फैलता है यह इंफेक्शन?
साइक्लोस्पोरा सीधे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता. इसका संक्रमण कुछ खास कारणों से होता है:
- पानी पीने से यह इंफेक्शन हो सकता है.
- ठीक से न धोए गए फल और सब्जियां खाने से इस इंफेक्शन के चपेट में आ सकते हैं.
- गंदगी या खराब हाइजीन वाले वातावरण में उगी चीजें खाने से भी यह इंफेक्शन हो जाता है.
- इंफेक्टेड पानी के कॉन्टैक्ट में आए चीजें भी इसका कारण है.
- यह पैरासाइट आमतौर पर मल के जरिए वातावरण में फैलता है और वहीं से खाने-पीने की चीजों को संक्रमित करता है.
साइक्लोस्पोरा इंफेक्शन के लक्षण
इस संक्रमण के लक्षण हल्के भी हो सकते हैं और गंभीर भी. कई बार यह लंबे समय तक परेशान करता है. इसके लक्षण में शामिल हैं:
- बार-बार पानी जैसे दस्त (कभी-कभी बहुत तेज)
- भूख कम लगना
- पेट में दर्द और मरोड़
- गैस और सूजन
- उल्टी और मतली
- हल्का बुखार
- थकान और कमजोरी
- अगर समय पर इलाज न मिले तो ये लक्षण लंबे समय तक बने रह सकते हैं.
किन लोगों को ज्यादा खतरा?
कुछ लोगों में यह इंफेक्शन ज्यादा गंभीर रूप ले सकता है:
- जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है
- बुजुर्ग और छोटे बच्चे
- पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोग
- ऐसे मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की नौबत भी आ सकती है
बचाव के आसान उपाय
साइक्लोस्पोरा से बचने के लिए रोजमर्रा की कुछ आदतों में बदलाव बहुत जरूरी है:
- फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं.
- सलाद को साफ पानी या बेकिंग सोडा से धोना बेहतर है.
- हमेशा साफ और सुरक्षित पानी ही पिएं.
- बाहर का कच्चा या अधपका खाना खाने से बचें.
- हाथों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें.
क्यों जरूरी है सावधानी?
यह संक्रमण दिखने में छोटा लग सकता है, लेकिन इसका असर काफी गंभीर हो सकता है. थोड़ी सी लापरवाही आपको कई दिनों तक बीमार कर सकती है और इलाज का खर्च भी बढ़ा सकती है. इसलिए जरूरी है कि खाने-पीने की चीजों की सफाई को हल्के में न लें, क्योंकि कई बार यही छोटी सावधानी बड़ी बीमारी से बचा सकती है.




