Begin typing your search...

7 महाद्वीप, 70 पोर्ट और 150 दिन, इस लग्ज़री क्रूज में मिलेगा वर्ल्ड टूर करने का मौका, जानें किराए से लेकर सर्विस तक

दुनिया घूमने का सपना अब और भी खास बनने जा रहा है, क्योंकि 150 दिनों का एक शानदार लग्ज़री क्रूज यात्रियों को 7 महाद्वीप और 70 पोर्ट्स तक ले जाएगा. इस अनोखे सफर में न सिर्फ अलग-अलग देशों और संस्कृतियों को करीब से देखने का मौका मिलेगा, बल्कि लग्जरी सर्विस के साथ पूरी यात्रा यादगार बन जाएगी.

7 महाद्वीप, 70 पोर्ट और 150 दिन, इस लग्ज़री क्रूज में मिलेगा वर्ल्ड टूर करने का मौका, जानें किराए से लेकर सर्विस तक
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत5 Mins Read

Updated on: 27 March 2026 1:02 PM IST

दुनिया घूमने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन अगर यह सफर अल्ट्रा-लग्ज़री अंदाज़ में हो, तो एक्सपीरियंस और भी खास बन जाता है. साल 2029 में एक ऐसा ही शानदार मौका मिलने जा रहा है, जब Regent Seven Seas Cruises अपनी मच अवेटेड “Eras of Exploration” वर्ल्ड क्रूज लेकर आ रही है. यह यात्रा न सिर्फ लंबी और ग्रैंड होगी, बल्कि इसमें यात्रियों को दुनिया के अलग-अलग देशों, संस्कृतियों और ऐतिहासिक जगहों को करीब से जानने का मौका मिलेगा.

यह क्रूज 6 जनवरी 2029 को Miami से रवाना होगा और लगभग 150 दिनों के बाद Rome (Civitavecchia) में खत्म होगा. इस दौरान यात्री सातों महाद्वीपों में फैले 70 से ज्यादा बंदरगाहों पर जाएंगे और करीब 37,000 नॉटिकल मील की दूरी तय करेंगे.

कितना होगा किराया?

  • इस अल्ट्रा-लक्ज़री यात्रा का किराया भी उतना ही खास है. बेस प्राइस करीब 99,999 अमेरिकी डॉलर (लगभग 80-85 लाख रुपये) से शुरू होता है, जिसमें डीलक्स वरांडा सुइट मिलता है.
  • वहीं सबसे प्रीमियम सिग्नेचर सुइट के लिए कीमत 344,999 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.8 करोड़ रुपये) तक जा सकती है.
  • इस कीमत में रहने, खाने, एंटरटेनमेंट, कई एक्सकर्शन और अन्य लग्ज़री सुविधाएं शामिल होती हैं, जिससे यह एक “ऑल-इनक्लूसिव” अनुभव बन जाता है.

कब से शुरू होगी बुकिंग?

इस शानदार वर्ल्ड क्रूज की बुकिंग 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. जो लोग पहले से इसमें दिलचस्पी रखते हैं, वे 25 मार्च 2026 से प्री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका?

यह यात्रा सिर्फ एक क्रूज नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का एक्सपीरियंस देने वाली है. इस दौरान यात्रियों को कई अद्भुत जगहों पर जाने का मौका मिलेगा:

साउथ अमेरिका और अंटार्कटिका

  • अमेज़न नदी के अंदर तक सफर
  • ब्राज़ील का रियो डी जनेरियो
  • बर्फ से ढका अंटार्कटिका

पैसिफिक और पोलिनेशिया

  • बोरा-बोरा जैसे खूबसूरत द्वीप
  • ताहिती की प्राकृतिक सुंदरता

ऑस्ट्रेलिया और एशिया

  • सिडनी
  • सिंगापुर
  • फुकेत

भारत और मिडिल ईस्ट

  • मुंबई
  • दुबई
  • पेट्रा

यूरोप और मेडिटेरेनियन

  • मिस्र का नील नदी
  • जेरुसलम
  • आखिर में रोम

क्या-क्या होगा खास?

  • यह यात्रा पूरे 150 रातों की होगी, जिसमें करीब 700 यात्रियों के लिए जहाज एक घर जैसा माहौल देगा.
  • यात्रियों को 300 से ज्यादा जगहों पर घूमने के लिए एक्सकर्शन मिलेंगे, जो इस पैकेज में शामिल हैं.
  • कुछ खास जगहों पर एक रात रुकने का मौका मिलेगा. इसमें सिडनी, लिमा, दुबई शामिल है. कुल मिलाकर 13 ओवरनाइट स्टे होंगे.
  • इस यात्रा में 57 UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स देखने का मौका मिलेगा.

जहाज में क्या मिलेगा?

इस यात्रा के लिए इस्तेमाल होने वाला जहाज सेवन सीज़ मैरिनर हाल ही में पूरी तरह से रेनोवेट किया गया है. इसमें कई नई और शानदार सुविधाएं शामिल की गई हैं:

  • मॉडर्न और लग्ज़री सूट्स
  • बड़े और खूबसूरत मार्बल बाथरूम
  • नया पूल ग्रिल और पिज़्ज़ेरिया
  • एपिक्यूरियन एनरिचमेंट स्टूडियो (कुकिंग एक्सपीरियंस के लिए)

खाने-पीने और सुविधाएं

इस क्रूज में यात्रियों को हर तरह की सर्विस मिलेगी:

  • इंटरनेशनल क्यूज़ीन
  • अनलिमिटेड ड्रिंक्स
  • 24x7 रूम सर्विस
  • ऑनबोर्ड मेडिकल सुविधा
  • फ्री लॉन्ड्री और ड्राई क्लीनिंग
  • डोर-टू-डोर लगेज सर्विस

यात्रा से पहले क्या मिलेगा?

सफर शुरू होने से पहले यात्रियों को मियामी में एक लग्ज़री होटल में एक रात ठहरने का मौका मिलेगा. इसके अलावा एक खास प्री-क्रूज गाला डिनर भी होस्ट किया जाएगा.

क्यों खास है यह वर्ल्ड क्रूज?

यह क्रूज सिर्फ घूमने का मौका नहीं देता, बल्कि इतिहास, संस्कृति और आधुनिक दुनिया का अनोखा मेल दिखाता है.

  • 7 महाद्वीप
  • 31 देश
  • 3 महासागर
  • 17 समुद्री रास्ते

इस तरह का एक्सपीरियंस जिंदगी में शायद एक ही बार मिलता है. अगर आप दुनिया को करीब से देखना चाहते हैं और लग्ज़री के साथ एक लंबी, यादगार यात्रा करना चाहते हैं, तो 2029 का यह वर्ल्ड क्रूज एक बेहतरीन मौका है. यह सफर न सिर्फ आपको नए देशों से मिलवाएगा, बल्कि आपको एक अलग ही लाइफस्टाइल का अनुभव भी देगा. हालांकि इसकी कीमत काफी ज्यादा है, लेकिन जो लोग लग्ज़री और एक्सप्लोरेशन का अनोखा संगम चाहते हैं, उनके लिए यह यात्रा किसी सपने से कम नहीं है.

अगला लेख