Begin typing your search...

गर्मी में ठंडक का देसी इलाज! बासी चावल से बनाएं ये डिश, सेलेब्स की भी है फेवरेट

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा रखने और हल्का खाना खाने की जरूरत बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आपका नाश्ता हेल्दी, ठंडक देने वाला और पचने में आसान हो, तो दिन की शुरुआत और भी बेहतर हो सकती है. राइस कांजी एक ऐसा ही ट्रेडिशनल और हेल्दी डिश है.

गर्मी में ठंडक का देसी इलाज! बासी चावल से बनाएं ये डिश, सेलेब्स की भी है फेवरेट
X
( Image Source:  instagram-@foodiefusion_meals and @kahaniyaanrasoise.official )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 27 March 2026 5:26 PM IST

गर्मी बढ़ते ही शरीर थकान, डिहाइड्रेशन और पेट की दिक्कतों से परेशान होने लगता है. ऐसे में हर कोई ऐसा देसी उपाय ढूंढता है जो तुरंत राहत दे सके. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में रखा बासी चावल ही इस परेशानी का आसान और असरदार हल बन सकता है? यही साधारण सी चीज अब हेल्थ ट्रेंड बनती जा रही है.

दिलचस्प बात ये है कि सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स भी इस देसी डिश को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं, जिसे राइस कांजी कहा जाता है. चलिए जानते हैं राइस कांजी की रेसिपी से लेकर इसके फायदे तक के बारे में.

क्या है राइस कांजी?

राइस कांजी, जिसे ओडिशा में ‘पखाला’ भी कहा जाता है, एक फर्मेंटेड (खमीर उठा हुआ) चावल से बनने वाली डिश है. इसमें पके हुए चावल को पानी में कुछ घंटों के लिए रखा जाता है, जिससे इसमें अच्छे बैक्टीरिया विकसित होते हैं. यही प्रक्रिया इसे पाचन के लिए बेहद फायदेमंद बनाती है. इसका स्वाद हल्का खट्टा होता है और इसकी बनावट थोड़ी पतली होती है, जिससे यह पेट पर भारी नहीं पड़ता. जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं, उनके लिए यह बहुत लाभकारी माना जाता है.

राइस कांजी बनाने की रेसिपी

  • इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको पके हुए चावल, दही, प्याज (बारीक कटा हुआ), नमक करी पत्ता या राई (ऑप्शनल) चाहिए होगा.
  • सबसे पहले बचे हुए पके चावल को एक मिट्टी के बर्तन या किसी साफ कंटेनर में पानी के साथ डालें. इसे ढककर 10 से 12 घंटे के लिए छोड़ दें ताकि यह अच्छी तरह फर्मेंट हो सके.
  • अगली सुबह इसमें दही, नमक और कटा हुआ प्याज मिलाएं. स्वाद बढ़ाने के लिए आप राई और करी पत्ते का हल्का तड़का लगाकर भी इसमें डाल सकते हैं. अब आपका ठंडा और हेल्दी राइस कांजी तैयार है.

गर्मियों में क्यों है फायदेमंद?

राइस कांजी में दही और फर्मेंटेड चावल होते हैं, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. गर्मी के दिनों में यह प्राकृतिक कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है.

पाचन को बनाता है बेहतर

फर्मेंटेशन की वजह से इसमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो आंतों के लिए अच्छे होते हैं. यह पेट को हल्का रखता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है.

वजन घटाने में मददगार

यह डिश हल्की होती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है. कम कैलोरी होने के कारण यह वजन कम करने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प है.

क्यों करें इसे अपनी डाइट में शामिल?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई ऐसा नाश्ता चाहता है जो जल्दी बने और शरीर को पूरा पोषण दे. राइस कांजी इन सभी जरूरतों को पूरा करता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है. अगर आप भी गर्मियों में हेल्दी और ठंडक देने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो राइस कांजी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. यह न सिर्फ आपके पेट को राहत देगा, बल्कि आपको पूरे दिन एनर्जेटिक भी बनाए रखेगा.

अगला लेख