Begin typing your search...

गर्मी में सुबह झटपट बनाएं ये 5 लाइट रेसिपी, खाते ही आ जाएगा मजा

गर्मी के मौसम में सुबह कुछ हल्का, ठंडक देने वाला और जल्दी बनने वाला नाश्ता सबसे बेहतर होता है. अगर आप भी दिन की शुरुआत हेल्दी और टेस्टी तरीके से करना चाहते हैं, तो ये 5 लाइट रेसिपी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं.

गर्मी में सुबह झटपट बनाएं ये 5 लाइट रेसिपी, खाते ही आ जाएगा मजा
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 21 March 2026 7:00 AM IST

गर्मियों के मौसम में शरीर को हल्का, ठंडा और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए सही नाश्ता बेहद जरूरी होता है. भारी और ऑयली चीजें सुबह-सुबह खाने से सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसे ब्रेकफास्ट ऑप्शन चुनें जो जल्दी बन जाएं, पचने में आसान हों और शरीर को ठंडक भी दें.

ऐसे में आपके लिए हेल्दी और झटपट तैयार होने वाली 5 रेसिपीज लेकर आए हैं, जो गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं. ये न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि टेस्टी भी होती हैं.

दही-चिया सीड्स रेसिपी

यह एक ठंडा और सुपर हेल्दी ब्रेकफास्ट है, जो मिनटों में तैयार हो जाता है.

  • एक बाउल में ताजा दही लें.
  • उसमें 1-2 चम्मच चिया सीड्स मिलाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सीड्स फूल जाएं.
  • अब इसमें कटे हुए फल जैसे केला, आम या सेब डालें.
  • ऊपर से थोड़ा शहद मिलाकर सर्व करें.

वेजिटेबल पोहा

पोहा हल्का और जल्दी पचने वाला नाश्ता है, जो गर्मियों में बहुत अच्छा लगता है.

  • पोहा को धोकर अलग रख दें.
  • कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें, उसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च डालें.
  • अब प्याज और सब्जियां (गाजर, मटर) डालकर भूनें.
  • फिर पोहा डालकर नमक और हल्दी मिलाएं.
  • 2-3 मिनट पकाएं और ऊपर से नींबू का रस डालकर सर्व करें.

फ्रूट स्मूदी कैसे बनाएं

गर्मियों में स्मूदी शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ एनर्जी भी देती है.

  • ब्लेंडर में केला, स्ट्रॉबेरी या आम जैसे फल डालें.
  • इसमें ठंडा दूध या दही मिलाएं और थोड़ा शहद डालकर ब्लेंड करें.
  • चाहें तो बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं.
  • तुरंत ठंडा-ठंडा सर्व करें.

ओट्स उपमा की आसान रेपिसी

ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं.

  • एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें राई, करी पत्ता डालें.
  • अब प्याज और सब्जियां डालकर हल्का भून लें.
  • इसमें ओट्स डालें और थोड़ा पानी मिलाकर 5-7 मिनट तक पकाएं.
  • नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और गरमागरम खाएं.

मल्टीग्रेन टोस्ट कैसे बनाएं?

अगर आपके पास समय कम है, तो यह सबसे आसान और हेल्दी ऑप्शन है.

  • 2 स्लाइस मल्टीग्रेन ब्रेड को टोस्ट करें.
  • उस पर पीनट बटर या बटर लगाएं.
  • साथ में एक गिलास ठंडा दूध लें.
  • चाहें तो दूध में थोड़ा सा इलायची पाउडर या शहद मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं.

गर्मियों में हल्का और पौष्टिक नाश्ता करना सेहत के लिए बहुत जरूरी है. ये सभी ब्रेकफास्ट रेसिपीज न सिर्फ बनाने में आसान हैं बल्कि आपको दिनभर एक्टिव और फ्रेश भी बनाए रखेंगी. रोजाना इन्हें बदल-बदल कर ट्राई करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं.

अगला लेख