Aaj ki Taaza Khabar: ईरान ने हिंद महासागर में US बेस पर दागी मिसाइल, 4000 KM थी दूरी
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 21 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 21 March 2026 9:40 AM
ईद के मौके पर वाराणसी में सुरक्षाबल तैनात
ईद-उल-फितर के अवसर पर वाराणसी के ऐशबाग ईदगाह में भारी भीड़ नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुई, जबकि त्योहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था.
- 21 March 2026 9:15 AM
ईद के मौके पर क्या बोले गुलाम नबी आजाद?
ईद-उल-फितर के अवसर पर पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा, "सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं. हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि युद्ध और रक्तपात, विशेषकर पश्चिम एशिया में जहां लगभग 1 करोड़ भारतीय काम करते हैं और जिससे देश को लाभ होता है समाप्त हो और शांति स्थापित हो."
- 21 March 2026 8:28 AM
उत्तम नगर पूर्व मेट्रो स्टेशन पर भारी पुलिसबल तैनात
ईद के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उत्तम नगर पूर्व मेट्रो स्टेशन के पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. न्यायालय ने रामनवमी के त्योहार तक पुलिस व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश भी दिया है. मामले की आगे की सुनवाई 6 अप्रैल को होगी.
- 21 March 2026 8:22 AM
ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में US ने दी ढील
जंग के बीच अमेरिका ने टैंकरों में पहले से ही लदे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में अस्थायी रूप से ढील दी, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव कम करने के प्रयास में 19 अप्रैल तक सीमित बिक्री की अनुमति दी गई.
- 21 March 2026 8:19 AM
ईरान ने अमेरिकी बेस पर दागी मिसाइल
हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया के संयुक्त अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य अड्डे की ओर ईरान ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. इनकी ईरान से दूरी 4 हजार किलोमीटर है.




