Begin typing your search...

12 या 16 घंटे... डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच कितना होगा चाहिए गैप?

हम क्या खाते हैं यह जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि कब खाते हैं. खासकर डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच रखा गया सही गैप हमारे पाचन, मेटाबॉलिज्म और पूरी सेहत पर असर डालता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन दोनों मील्स के बीच सही गैप रखने से शरीर को फायदा मिलता है.

12 या 16 घंटे... डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच कितना होगा चाहिए गैप?
X
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 17 March 2026 7:00 AM IST

अक्सर कहा जाता है कि दिन की शुरुआत सही नाश्ते से होनी चाहिए, लेकिन उतना ही जरूरी यह भी है कि डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच कितना अंतर रखा जाए. खाने का समय सिर्फ भूख से नहीं, बल्कि शरीर की जैविक घड़ी और पाचन प्रक्रिया से भी जुड़ा होता है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच सही अंतर रखने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, डाइजेशन ठीक रहता है और कई बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है. ऐसे मेंआइए जानते हैं कि इन दोनों मील्स के बीच गैप कितना होना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं.

डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच कितना होना चाहिए गैप?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच लगभग 12 से 14 घंटे का गैप रखना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह समय शरीर को खाना डाइजेस्ट और एनर्जी को सही तरीके से इस्तेमाल करने का मौका देता है. इस दौरान शरीर हल्के फास्टिंग मोड में चला जाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करता है और शरीर एक्सट्रा फैट को भी एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करने लगता है.

क्या है डिनर और ब्रेकफास्ट का सही समय?

विशेषज्ञों के अनुसार खाना खाने के समय का भी खास ध्यान रखना चाहिए.

  • डिनर: शाम 6 से 8 बजे के बीच करना बेहतर माना जाता है.
  • ब्रेकफास्ट: सुबह 7 से 9 बजे के बीच नाश्ता करने से शरीर को दिनभर के लिए एनर्जी मिलती है.

हालांकि हर व्यक्ति का लाइफस्टाइल, काम और हेल्थ कंडीशन अलग होता है. इसलिए अपनी जरूरत और हेल्द के हिसाब से खाने का समय तय करना बेहतर रहता है. सही समय पर खाना और भोजन के बीच बैलेंस गैप रखना लंबे समय तक हेल्दी रहने में मदद कर सकता है.

खाने के बीच 12-14 घंटे के गैप के क्या हैं फायदे?

  • अगर देर रात भारी भोजन करने से बचा जाए और समय पर डिनर किया जाए, तो इससे नींद की क्वालिटी भी सुधरती है. हल्का और समय पर लिया गया डिनर शरीर को आराम करने में मदद करता है.
  • डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच सही गैप रखने से शरीर की मेटाबॉलिक हेल्थ बेहतर होती है. इससे शरीर ग्लूकोज पर डिपेंड रहने के बजाय फैट का इस्तेमाल एनर्जी के लिए करने लगता है. यह प्रोसेस मोटापा और डायबिटीज जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकती है.
  • रात का खाना खाने के बाद अगर शरीर को डाइजेशन के लिए पूरा समय मिल जाए तो एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं. इससे पोषक तत्वों का अब्जॉर्प्शन भी बेहतर तरीके से हो पाता है.
  • कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच करीब 13 घंटे का अंतर रखने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. सही समय पर खाना खाने से शरीर में ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बेहतर बना रहता है.
हेल्‍थ
अगला लेख