Begin typing your search...

चाचीजी मत बनो! Kriti Sanon को शादी के सवाल पर आया गुस्सा, बोलीं- और कोई काम नहीं है

कृति सेनन से शादी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने नाराज़गी जताई और साफ कहा कि उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है. साथ ही नेपोटिज्म और अपने रिलेशनशिप को लेकर भी उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी.

kriti sanon marriage reaction kabir bahia nepotism cocktail 2
X
( Image Source:  Instagram: kritisanon )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 28 March 2026 11:57 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) अक्सर अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया (Kabir Bahia) के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हालांकि कृति और कबीर दोनों ने कभी भी इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों की साथ में खींची गई तस्वीरें और पब्लिक इवेंट में एक साथ दिखना इन अफवाहों को लगातार बढ़ाता रहता है. हाल ही में एक बड़े इवेंट में कृति सैनन से उनकी शादी की योजनाओं के बारे में सवाल पूछा गया, जिस पर वे थोड़ी नाराज़गी जताती नजर आईं.

टाइम्स नाउ समिट 2026 में जब कृति से उनकी शादी के बारे में पूछा गया, तो वे कुछ नाराज़ हो गईं. इवेंट की होस्ट ने उनकी बहन नूपुर सैनन की शादी का जिक्र करते हुए पूछा, 'क्या हम जल्द ही आपकी बहन के किसी और शादी का वीडियो वायरल होते देख सकते हैं?. इस सवाल पर कृति थोड़ी चिढ़ गईं और बोलीं, 'सच में? क्या आप लोग भी अब मुझे चाचीजी की तरह पूछने लगे हो कि मेरी शादी कब हो रही है? अरे यार ज़िंदगी में शादी से कहीं ज़्यादा जरुरी चीजें भी हैं.' जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या वे जल्दी शादी करने की सोच रही हैं, तो कृति ने बहुत शांति से जवाब दिया, 'मुझे नहीं पता मैं तभी शादी करूंगी जब मेरा मन सचमुच करेगा. मुझे लगता है कि मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है.'

नेपोटिज्म पर कृति ने क्या कहा?

इसी इवेंट में कृति सैनन ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर भी खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में नहीं, बल्कि हर फील्ड में मौजूद है. बस फिल्म जगत में इस पर ज़्यादा चर्चा होती है क्योंकि यहां यह बात ज्यादा साफ दिखाई देती है. कृति ने कहा, 'हां, भाई-भतीजावाद हर जगह है. हमारे फील्ड में इसके बारे में बात करना थोड़ा आसान है. लेकिन आखिरकार, अगर आप सच में मेहनत करते हो, लगातार अपनी स्किल्स सुधारते रहते हो और हार नहीं मानते, तो समय लगने के बाद भी आपको मौके मिलते ही हैं.'

स्टार किड ने छीने प्रोजेक्ट्स

जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी उनकी जगह किसी स्टार किड को प्रोजेक्ट में ले लिया गया है, तो उन्होंने ईमानदारी से जवाब दिया हां, कई बार ऐसा हुआ है. लेकिन अगर स्टार किड नहीं होता तो कोई और ही ले लिया जाता. इतने सारे अच्छे एक्टर्स हैं.' उन्होंने यह भी बताया कि अगर भविष्य में उनके बच्चे एक्टर्स बनना चाहें तो उनके कनेक्शन्स की वजह से उन्हें शुरू में कुछ आसानी ज़रूर मिल सकती है. लेकिन उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ कनेक्शन सफलता की गारंटी नहीं देते. मेहनत और टैलेंट बहुत ज़रूरी है.

कृति की अपकमिंग फिल्म

फिलहाल कृति सैनन अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वे जल्द ही शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ मचअवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं और इसका निर्माण दिनेश विजान की कंपनी मैडॉक फिल्म्स कर रही है.

bollywood
अगला लेख