Begin typing your search...

'रहमान डकैत' से 'औरंगजेब' तक: Akshaye Khanna के दमदार किरदार, इन अपकमिंग से मचाएंगे तहलका

अक्षय खन्ना ने अपने दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है. 51वें बर्थडे पर जानिए उनके करियर, हिट फिल्मों और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की पूरी कहानी.

akshaye khanna birthday 51 films career dhurandhar drishyam2
X
Akshaye Khanna Birthday
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय6 Mins Read

Published on: 28 March 2026 10:40 AM

अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) आज 28 मार्च को 51 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड में उनके लंबे और सफल सफर में यह एक और खास मौका है। कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले अक्षय खन्ना ने अपनी मेहनत और बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीत लिया है. उन्होंने 'दिल चाहता है' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्मों में इतनी यादगार भूमिकाएं निभाई हैं कि आज भी लोग उन्हें प्यार से याद करते हैं.

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में भी उन्होंने दमदार अभिनय करके दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। आइए उनके जन्मदिन के इस खास दिन पर उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों, यादगार किरदारों, निजी जीवन और आने वाली फिल्मों के बारे में आसान भाषा में विस्तार से जानते हैं. अक्षय खन्ना की कुछ यादगार और चर्चित भूमिकाए

धुरंधर

अक्षय खन्ना ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत का किरदार निभाया. उनका यह रोल इतना पावरफुल और दमदार था कि लोगों ने इसे बहुत पसंद किया. उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी इतनी मजबूत थी कि फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर उनके किरदार के मीम्स और वीडियो वायरल हो गए. यह फिल्म एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. इसमें रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और संजय दत्त जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

दृश्यम 2

यह 2015 की सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम' का रोमांचक सीक्वल है. कहानी कई साल बाद शुरू होती है, जब एक युवा लड़के के लापता होने का मामला दोबारा खुलता है. अजय देवगन फिर से विजय सालगांवकर के रोल में हैं। अक्षय खन्ना इस फिल्म में एक सीनियर पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हैं. उनका किरदार बहुत शांत, इंटेलिजेन्स और आर्गनाइज्ड है. वे कम बोलते हैं लेकिन अपनी स्मार्ट सोच और बारीक नजर से पूरे केस को हैंडल करते हैं. उनका यह शांत लेकिन चालक एक्टिंग स्किल फिल्म में काफी तनाव और गहराई लाता है. दर्शकों को यह रोल बहुत पसंद आया.

छावा

फिल्म 'छावा' में अक्षय खन्ना ने मुगल सम्राट औरंगजेब का किरदार निभाया. उन्होंने इस रोल को बहुत संयम और शांति के साथ किया. ज्यादा नाटक या चिल्लाहट के बिना, उन्होंने सूक्ष्म भावों और कम डायलॉग्स से ही अपने किरदार की जटिलता को दिखाया. विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए भी अक्षय खन्ना का दबदबा पूरी तरह से बना रहा. उनका यह नियंत्रित और गहरा एक्टिंग दर्शकों पर छा गया.

दिल चाहता है

फरहान अख्तर की निर्देशित यह फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है – आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना. अक्षय खन्ना ने सिद्धार्थ का रोल किया, जो एक शांत और विचारशील कलाकार है. वह एक बड़ी उम्र की महिला से प्यार करता है. उनका यह किरदार बहुत सहज, ईमानदार और भावनात्मक गहराई वाला था. कई लोग इसे अक्षय खन्ना के करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन मानते हैं.

बॉर्डर

यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित एक क्लासिक युद्ध फिल्म है. फिल्म लोंगेवाला युद्ध की सच्ची घटना पर बनी है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने मुट्ठी भर जवानों के साथ दुश्मन की बड़ी फौज का सामना किया. अक्षय खन्ना ने इसमें द्वितीय लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह का रोल निभाया. उनका किरदार मासूमियत, बहादुरी और देशभक्ति से भरा था. शुरुआती दिनों में ही यह रोल उन्हें बहुत प्रसिद्धि दिलाने वाला साबित हुआ. आज भी लोग इस फिल्म और उनके रोल को इमोशनल होकर याद करते हैं.

अक्षय खन्ना का पर्सनल लाइफ

अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च 1975 को हुआ था. उनके पिता सुपरस्टार विनोद खन्ना और मां गीतांजलि हैं. एक्टिंग का हुनर उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला. उनके बड़े भाई राहुल खन्ना भी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं. उनके नाना बॉबी ताल्यारखान एक प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर थे. अक्षय ने अपनी पढ़ाई बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल और ऊटी के लॉरेंस स्कूल से पूरी की. उन्होंने 1997 में फिल्म 'हिमालय पुत्र' से अपने करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने अपने पिता विनोद खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर की. बाद में 'बॉर्डर' फिल्म ने उन्हें असली पहचान दी. इसके बाद 'ताल', 'दिल चाहता है' जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया.

अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्में

अभी अक्षय खन्ना कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. वे जल्द ही तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं. उनकी पहली तेलुगु फिल्म 'महाकाली' है, जो एक एपिक महाकाव्य फिल्म है. इसमें भूमि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) का हिस्सा बताई जा रही है. इसके अलावा, वे नेटफ्लिक्स पर आने वाले कोर्टरूम ड्रामा 'इक्का' में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में अक्षय खन्ना और सनी देओल आमने-सामने होंगे, जिसका टकराव दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है. अक्षय खन्ना का सफर अभी भी जारी है. उनकी मेहनत, शांत स्वभाव और हर किरदार को बारीकी से निभाने की कला उन्हें बॉलीवुड के सबसे सम्मानित एक्टर्स में से एक बनाती है.

bollywood
अगला लेख