Begin typing your search...

वो अच्छे इंसान नहीं! Akshaye Khanna के साथ काम करने से डरती थीं Farah Khan, सेट पर पर चीजें फेंक देते थे एक्टर

निर्देशक फराह खान ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि शुरुआती दिनों में अक्षय खन्ना सेट पर काफी चिड़चिड़े रहते थे और इसी वजह से वे उनके साथ काम करने से बचती थीं. हालांकि 'दिल चाहता है' के बाद अक्षय में बड़ा बदलाव आया और आज दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं.

akshaye khanna farah khan reveal behaviour on set dil chahta hai change
X
( Image Source:  ANI, IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 14 March 2026 10:02 AM IST

आजकल अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म 'धुरंधर' की वजह से काफी चर्चा हो रही है.निर्देशक आदित्या धर की इस फिल्म ने अक्षय खन्ना को वो पहचान और तारीफ दिलाई है, जिसके वे सालों से हकदार थे. उनकी एक्टिंग की इतनी प्रशंसा हो रही है कि लोग अब पुरानी फिल्मों को भी दोबारा देखने लगे हैं. खासकर फराह खान की कॉमेडी फिल्म 'तीस मार खान' में उनका रोल फिर से वायरल हो रहा है. 'तीस मार खान' रिलीज होने के समय तो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. लेकिन साल बीतने के साथ-साथ इस फिल्म के फैन बढ़ते गए.

आज यह एक तरह से पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुकी है. सोशल मीडिया पर लोग अक्षय खन्ना के मजेदार सीन वाली रील्स बनाते हैं और अक्सर फराह खान को टैग करते हैं. कई वीडियो में फराह खन्ना को अक्षय की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है. लेकिन हाल ही में फराह ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि शुरुआती दिनों में अक्षय के साथ काम करना उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने ये भी माना कि एक समय ऐसा था जब वे अक्षय के साथ कोई प्रोजेक्ट करने से बचती थी.

क्यों अक्षय संग काम करने से घबराती थी फराह खान?

फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बताया, '90 के दशक में मैंने अक्षय के साथ कुछ फिल्में की थी. उसके बाद मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि वो पूरी तरह अलग इंसान हो गए थे. हां, वो पहले से ही इंट्रोवर्ट थे, लेकिन सेट पर उनका व्यवहार अच्छा नहीं था. जब भी मुझे पता चलता कि किसी फिल्म में अक्षय खन्ना हैं, तो मैं तुरंत कह देती थी कि 'मेरे पास डेट्स नहीं हैं.

सेट पर लगातार चिड़चिड़े रहते थे एक्टर

फराह ने आगे बताया कि उस समय अक्षय को बाल झड़ने की बहुत परेशानी थी. इसी वजह से वे लगातार चिड़चिड़े रहते थे. उन्होंने कहा, 'मुझे याद है, अक्षय ने खुद बताया था कि उनके बाल झड़ रहे हैं. वे बहुत इरिटेटेड रहते थे. सेट पर चीजें फेंक देते थे और कहते थे, 'ये किस तरह के डायलॉग हैं?' उनका व्यवहार ऐसा ही था.' लेकिन सब कुछ बदल गया 'दिल चाहता है' फिल्म के बाद. यह फिल्म फरहान अख्तर की पहली निर्देशित फिल्म थी, जो फराह के चचेरे भाई हैं. इसलिए फराह इस प्रोजेक्ट को मना नहीं कर सकीं.

गंजेपन से परेशान थे एक्टर

फराह ने कहा, 'दिल चाहता है' के समय तक अक्षय पूरी तरह बदल चुके थे. उन्होंने बालों को लेकर जो परेशानी थी, उसका उन्होंने मन बना लिया था. अब वे बहुत बिंदास हो गए थे. पहले अगर किसी सीन में पानी या बारिश आती थी, तो वे टोपी पहन लेते थे, जैसे 'ताल' फिल्म के गानों में देखा जाता है. लेकिन 'दिल चाहता है' के बाद सब बदल गया और वे बहुत अच्छे डांसर भी हैं. अगर आप 'कोई कहे कहता रहे' गाना देखें, तो अक्षय आमिर और सैफ से भी बेहतर डांस कर रहे हैं.' आज फराह और अक्षय के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं.

IMDB

जब अक्षय से मिली थी फराह

'धुरंधर' रिलीज होते ही फराह ने अक्षय को फोन करके बधाई दी और फिर उनके अलीबाग वाले घर भी गईं. फराह कहती हैं, 'मुझे अक्षय की सबसे अच्छी बात लगती है कि वे दिखावा नहीं करते. वे सिर्फ काम को बहुत महत्व देते हैं. उन्हें एक्टिंग करना सच में पसंद है.' फराह ने ये भी बताया कि 'तीस मार खान' में अक्षय ने जो आतिश कपूर का रोल किया था, वो शुरुआत में कई बड़े एक्टर्स ने ठुकरा दिया था. सबसे पहले शरमन जोशी ने मना कर दिया क्योंकि वे उस समय 'फरारी की सवारी' कर रहे थे और अक्षय खन्ना आखिरी चॉइस थे, क्योंकि यह रोल इतना बेतुका और ओवर-द-टॉप कॉमेडी वाला था कि किसी को नहीं लगता था कि अक्षय इसे करेंगे. लेकिन अक्षय ने इसे इतने शानदार तरीके से निभाया कि आज वो रोल याद किया जाता है.

निर्देशन का सोच रही हैं फराह

इसके अलावा, फराह खान ने हाल ही में अपनी यूट्यूब चैनल पर नकुल मेहता से बातचीत में कहा कि वे निर्देशन में वापसी करने की सोच रही हैं. सोशल मीडिया पर फैंस "#फराह वापस आओ" हैशटैग चला रहे हैं, जिससे उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. फराह ने कहा, 'मुझे लगता है अब समय आ गया है. इस साल के अंत तक मैं शुरुआत कर दूंगी. लेकिन अगर मैं फिल्म डायरेक्ट करूंगी, तो सिर्फ शाहरुख खान के साथ। वरना मैं यूट्यूब पर वीडियो बनाती रहूंगी.'

bollywood
अगला लेख