Begin typing your search...

कौन हैं Aspirants 3 के पवन कुमार, जो सीरीज में IAS बन खूब जमे, अभिलाष से लेकर संदीप भईया तक पर पड़े भारी

TVF की पॉपुलर वेब सीरीज Aspirants का तीसरा सीजन रिलीज होते ही चर्चा में है. इसमें IAS पवन कुमार का किरदार निभाने वाले जतिन गोस्वामी अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को प्रभावित कर रहे हैं.

aspirants season 3 jatin goswami pawan kumar ias character biography
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
By: रूपाली राय6 Mins Read

Published on: 14 March 2026 9:37 AM

'एस्पिरेंट्स सीजन' 3 (Aspirants Season 3) TVF की पॉपुलर हिंदी वेब सीरीज का तीसरा सीजन है. जो 13 मार्च 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुआ. यह सीरीज UPSC की तैयारी, दोस्ती, महत्वाकांक्षा और सफलता के बाद की जिंदगी की सच्चाई को बखूबी दिखाती है. इस सीजन में कहानी दो टाइमलाइन्स में चलती है. प्रेजेंट में, अभिलाष शर्मा (नवीन कस्तूरिया) अब रामपुर का डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) है, लेकिन उसकी करियर पर संकट मंडरा रहा है. उसके पूर्व मेंटर संदीप भैया (सनी हिंदुजा) ने उस पर आरोप लगाए हैं कि उसने दोस्त गुरी (शिवंकित सिंह परिहार) को फेवर करते हुए टेंडर पास किया.

इससे अभिलाष की जांच शुरू हो जाती है, जो उसकी दोस्ती, रिश्तों (दीपा, धैर्य, एसके) और प्रोफेशनल गोल्स को प्रभावित करती है. पास्ट में, IRS क्वालिफाई करने के बाद युवा अभिलाष आखिरी बार IAS के लिए मुख़र्जी नगर लौटता है, जहां नई दोस्तियां, राइवलरी और चुनौतियां मिलती हैं. नया ट्विस्ट जतिन गोस्वामी के किरदार पवन कुमार संभल का DM के रूप में आता है. जो अभिलाष से पुरानी राइवलरी रखता है और हिंदी वर्सेज इंग्लिश मीडियम, एजुकेशन इनक्वालिटी जैसे मुद्दों पर वैचारिक टकराव लाता है जो 'महाभारत'-जैसे क्लैश में बदल जाता है.

क्या है पवन कुमार का किरदार?

'एस्पिरेंट्स सीजन' 3 में जतिन गोस्वामी को IAS पवन कुमार के किरदार में खूब पसंद किया जा रहा है. रिव्यूज में जतिन गोस्वामी की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई है: उन्होंने सीमित लेकिन पावरफुल तरीके से रोल निभाया है. फाइनल एपिसोड में उनका एक मोनोलोग एजुकेशन और सिस्टमिक इनक्वॉलिटीज़ पर काफी इम्पैक्टफुल बताया गया है. कई क्रिटिक्स ने उन्हें 'स्ट्रांग इम्प्रैशन' देने वाला और 'शानदार किरदार' कहा है, खासकर 'महाभारत' जैसे क्लैश पर अभिलाश को भीष्म और खुद को अर्जुन बताते हुए में.

कौन हैं जतिन गोस्वामी?

जतिन गोस्वामी एक भारतीय एक्टर हैं, जो मुख्य रूप से सपोर्टिंग और कैरेक्टर रोल्स में मजबूत परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. वे FTII Pune (Film and Television Institute of India) के छात्र रहे हैं. जहां उन्होंने एक्टिंग कोर्स किया था. दिल्ली में थिएटर से शुरुआत की और फिर मुंबई आकर फिल्मों वेब सीरीज में काम शुरू किया. उनका बैकग्राउंड हरियाणा से है, लेकिन दिल्ली में पले-बढ़े. मिडिल-क्लास फैमिली से आते हैं, जहां एक्टिंग को 'हॉबी' माना जाता था, लेकिन उन्होंने इसे प्रोफेशन बनाया. जतिन ने साल 2009 में बॉम्बे समर में डेब्यू किया. जिसमें उन्होंने मदन का किरदार निभाया. इसके बाद साल 2017 में 'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ, यहां से काफी नोटिस हुए. इसके बाद अनेक, दिल्ली क्राइम, बेताल, गुलमोहर, भैया जी, हिट : द फर्स्ट केस, पटना शुक्ला में रवीना टंडन के साथ.

कैसा रहा एक्स यूजर्स का रिव्यू?

हालांकि सीरीज को मिली जुली प्रतिक्रियां मिल रही है. एक यूजर का कहना है, '#AspirantsS3 एक सीरीज़ के तौर पर अपनी पटरी से उतर चुका है, बासी और घिसा-पिटा। मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया. यह इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि सिर्फ़ सीज़न बनाने के लिए एक के बाद एक सीज़न नहीं बनाने चाहिए।

एक ने कहा, 'कल ही 'एस्पिरेंट्स सीज़न' 3 रिलीज़ हुआ और पहले से ही लगता है कि टीवीएफ की कहानी कहने की शैली सरल है, लेकिन सीधा दिल पे लगता है. '

ये Aspirants S3 के कुछ सीन है, जहाँ पर आप खुद को भावुक होते नहीं रोक पाएंगे.'

टीवीएफ एस्पिरेंट्स सीजन 3 के आखिरी 5 मिनट हमें जीवन भर का सदमा देने के लिए काफी हैं. अब मैं सिविल सेवाओं में जाने के अपने फैसले पर सवाल उठा रहा हूं.'

कुल मिलाकर, अगर आप पहले सीजन्स के फैन हैं तो ये रिफ्लेक्टिव चैप्टर पसंद आएगा, लेकिन मोटिवेशनल वाइब कम है. ज्यादातर रिव्यूज 3-3.5/5 के आसपास हैं एंगेजिंग लेकिन सीजन 1 जितना आइकोनिक नहीं. अगर आप UPSC की तैयारी कर रहे है तो इस सीरीज को जरूर देख सकते हैं.

bollywood
अगला लेख