Begin typing your search...

Dhurandhar 2 में कैमियो करने से क्यों पीछे हटे Anil Kapoor? खुद बताया वजह, बोले- यह मेरा बड़ा नुकसान

अनिल कपूर को निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर 2' में कैमियो रोल ऑफर किया था, लेकिन पहले से दिए गए कमिटमेंट की वजह से उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया. एक इंटरव्यू में उन्होंने माना कि यह उनके लिए एक बड़ा नुकसान है, जबकि फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रही है.

anil kapoor rejected dhurandhar 2 cameo ranveer singh film release 19 march
X
( Image Source:  Instagram: anilskapoor )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 14 March 2026 8:15 AM

'धुरंधर 2' इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित और इंतजार वाली फिल्मों में से एक है. पूरी फिल्म इंडस्ट्री और दर्शक यह देखने के लिए बेचैन हैं कि रणवीर सिंह द्वारा निभाया गया किरदार जसकिरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी, 26/11 के मुंबई आतंकी हमले का बदला पाकिस्तानी आतंकवादियों से कैसे लेगा. पहली फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. दुनिया भर में इसने 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बना देता है.

इस सफलता के बाद दूसरे भाग में कई बड़े कलाकार काम करने के इच्छुक थे, लेकिन कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो पाया. एक ऐसा ही मामला अनिल कपूर का है. अनिल कपूर को फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' में एक छोटा सा कैमियो करने का ऑफर दिया था. लेकिन अनिल ने यह ऑफर ठुकरा दिया. यह सुनकर थोड़ा हैरानी होती है, क्योंकि अनिल खुद मानते हैं कि यह उनके लिए एक बड़ा नुकसान रहा.

क्यों छोड़ी अनिल ने धुरंधर?

हाल ही में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने इस बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि आदित्य धर ने उनसे संपर्क किया था और कैमियो रोल ऑफर किया था. अनिल को रोल अच्छा लगा था और वे करना भी चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया. कारण क्या था? अनिल ने कहा कि उस समय उनकी कुछ तारीखें पहले से ही किसी दूसरे फिल्ममेकर के साथ कमिट हो चुकी थी. उनके लिए प्रोफेशनलिज्म यानी पेशेवर रवैया बहुत महत्वपूर्ण है. वे कभी भी पहले दिए वादे को नहीं तोड़ते. इसलिए उन्होंने आदित्य धर से कहा कि उन्हें कैमियो करने में खुशी होती, लेकिन वे पहले से किसी और प्रोजेक्ट के लिए बंधे हुए हैं.

अनिल ने बताया शानदार नुकसान

अनिल ने आगे कहा, 'वह फिल्म जिसके लिए वे कमिट थे अब रिलीज हो रही है और वह एक शानदार फिल्म है. यह मेरा नुकसान है, लेकिन कोई बात नहीं.' वे भविष्य में आदित्य धर के साथ जरूर काम करना चाहते हैं, लेकिन इस बार मौका नहीं मिल सका. बता दें कि अनिल कपूर हाल ही में 'सुबेदार' नाम की फिल्म में नजर आए थे. यह फिल्म अब अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. इसमें राधिका मदन, आदित्य रावल, खुशबू सुंदर, मोना सिंह और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी लीड रोल में हैं.

चंद दिनों में रिलीज हो रही है फिल्म

अब बात करते हैं 'धुरंधर 2' की. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है. एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की लंबाई करीब 3 घंटे 55 मिनट बताई जा रही है. इसमें मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं. साथ ही संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर, राकेश बेदी जैसे कई बड़े नाम हैं. यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी, यानी पूरे भारत और विदेशों में एक साथ दिखाई जाएगी. पहली फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि 'धुरंधर 2' पहले भाग के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी.

bollywood
अगला लेख