Begin typing your search...

Kuldeep Yadav और Vanshika की शानदार संगीत नाइट्स, यारों संग जमकर नाचा कपल; देखें Video

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी करने जा रहे हैं. मेहंदी-संगीत के वीडियो वायरल हैं और कई क्रिकेट सितारों के इस भव्य समारोह में शामिल होने की उम्मीद है.

kuldeep yadav vanshika chaddha wedding mussoorie savoy hotel
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 14 March 2026 8:36 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की शादी का जश्न इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ी जगह मसूरी में जोर-शोर से चल रहा है. कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त और लंबे समय से साथी वंशिका चड्ढा के साथ आज यानी 14 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह शादी काफी भव्य और पारंपरिक तरीके से हो रही है, जिसमें क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम, परिवार और दोस्त शामिल हो रहे हैं.

14 मार्च 2026 को कुलदीप और वंशिका शादी के बंधन बंधेंगे. मसूरी, उत्तराखंड में एक लग्जरी होटल 'वेलकम द सवॉय होटल' में इस शादी का आयोजन हो रहा है. यह शादी शुरू में नवंबर 2025 में प्लान थी, लेकिन कुलदीप के टीम कमिटमेंट्स की वजह से टल गई थी. अब उनके संगीत की कई झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

13 मार्च 2026 को कुलदीप और वंशिका की हल्दी मेहंदी के फंक्शन हुए. होटल को फूलों, लाइट्स, रंग-बिरंगी सजावट और पारंपरिक देसी स्टाइल में सजाया गया. मेहंदी में वंशिका के हाथों पर खूबसूरत डिजाइन बनी, जिसमें कुलदीप और वंशिका के नाम भी शामिल थे. परिवार और दोस्तों ने पहाड़ी लोकगीत, बॉलीवुड गाने और ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया. पूरा माहौल खुशियों, मस्ती और उत्साह से भरा रहा.

कुलदीप यादव भारत के मशहूर चाइनामैन स्पिनर, T20 वर्ल्ड कप विजेता, युजवेंद्र चहल के साथ 'कुलचा' जोड़ी के लिए फेमस. वंशिका चड्ढा कुलदीप की बचपन की दोस्त और लंबे समय से पार्टनर। वे दोनों कानपुर के पड़ोसी थे और अच्छे दोस्त रहे. दोनों का रिश्ता काफी पुराना और मजबूत है. कुलदीप ने पहले कहा था कि वे ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं जो परिवार की देखभाल करे, और वंशिका वैसी ही हैं.

फील्डिंग कोच टी. दिलीप, युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह अपनी मंगेतर सांसद प्रिया सरोज के साथ. युजवेंद्र चहल: मेहंदी में खूब डांस किया और मस्ती की. वहीं विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, कोच गौतम गंभीर, मोहम्मद सिराज के पहुँचने की सम्भावना है. क्रिकेट के अलावा बॉलीवुड और राजनीति से भी कुछ बड़ी हस्तियां आने की उम्मीद. यह शादी स्टार-स्टडेड (सेलिब्रिटी भरी) बन गई है.

होटल में मेहमानों के लिए स्पेशल उत्तराखंडी और पारंपरिक व्यंजन जैसे पहाड़ी थाली का इंतजाम, प्लेट प्रति लगभग 6000 रुपये तक का मेन्यू बताया जा रहा है. माहौल में पहाड़ी और बॉलीवुड म्यूजिक, डांस, गाने और ढेर सारी खुशियां. सोशल मीडिया पर मेहंदी और अन्य फंक्शन्स के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां फैंस जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. बाद में लखनऊ में रिसेप्शन भी प्लान है।

Viral Videoस्‍पोर्ट्स न्‍यूज
अगला लेख