Begin typing your search...

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर, जंतर-मंतर पर कैसी है सुरक्षा व्यवस्था?

X
Cockroach Janta Party के स्वागत को Delhi Police तैयार, आने के बाद क्या-क्या मिलेगा | Jantar Mantar

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है. जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन स्थल पर बहुस्तरीय बैरिकेडिंग की गई है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके. इसके अलावा इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. जंतर मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. प्रदर्शन को देखते हुए आने-जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है और जरूरत पड़ने पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है.


DELHI NEWS
अगला लेख