Begin typing your search...

पीआर हथकडें की जरूरत नहीं! क्या Kriti Sanon के बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड जीतने से जल रही है Yami Gautam? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

ज़ी सिने अवॉर्ड्स में कृति सैनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने के बाद एक इंस्टाग्राम रील को यामी गौतम के अकाउंट से लाइक किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया. अब यामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा है कि यह सब गलती से हुआ और उनका किसी भी एक्ट्रेस को नीचा दिखाने का इरादा नहीं था.

yami gautam clarifies instagram like controversy kriti sanon zee cine awards
X
( Image Source:  Instagram: yamigautam, kritisanon )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 6 March 2026 1:06 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक विवाद को लेकर सफाई दी है. यह मामला तब शुरू हुआ जब उनके अकाउंट से एक इंस्टाग्राम रील को 'लाइक' किया गया था. उस रील में ज़ी सिने अवॉर्ड्स में कृति सैनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिलने पर तंज कसा गया था. हाल ही में ज़ी सिने अवॉर्ड्स में कृति सैनन को उनकी फिल्म 'तेरे इश्क में' में दिए गए शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. कृति ने अवॉर्ड लेने के बाद खुशी-खुशी ट्रॉफी के साथ पोज़ दिए, और यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया. लेकिन कुछ लोगों को लगा कि यह अवॉर्ड यामी गौतम को मिलना चाहिए था.

यामी ने फिल्म 'हक' में एक बहुत ही गहरी और प्रभावशाली भूमिका निभाई थी, जिसकी तारीफ हर तरफ हो रही थी. उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यामी का परफॉर्मेंस कृति से बेहतर था और उन्हें यह अवार्ड मिलना चाहिए था. इसी बीच एक इंस्टाग्राम रील वायरल हुई. उसमें कृति का खुश होने वाला क्लिप दिखाया गया था. साथ ही यामी का एक पुराना इंटरव्यू का हिस्सा जोड़ा गया था. उस इंटरव्यू में यामी ने कहा था, 'आप पूरी कोशिश करते हो, फिर भी बात नहीं बनती इसलिए मैंने अब किसी भी तरह की मान्यता या अवॉर्ड की तलाश छोड़ दी है. अगर मुझे अवॉर्ड मिलता है तो मैं अच्छी एक्ट्रेस हूं, वरना नहीं. ऐसा कुछ नहीं है.'

कृति से जल रही है यामी

रील के अंत में एक सवाल लिखा था, 'क्या यह सही है? यानी क्या कृति को यह अवॉर्ड मिलना सही था? यह रील यामी के फैंस के मन की बात को दर्शा रही थी और कृति की जीत पर सवाल उठा रही थी. जब लोगों ने देखा कि यामी गौतम के अकाउंट से इस रील को लाइक किया गया है, तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. कुछ लोगों ने कहा कि यामी कृति से जलन महसूस कर रही हैं. कुछ ने दोनों एक्ट्रेस के बीच कोल्ड वॉर की बातें शुरू कर दीं.

यामी ने क्या सफाई दी?

गुरुवार रात को यामी ने एक्स हैंडल पर एक लंबा पोस्ट लिखकर पूरी बात स्पष्ट की. उन्होंने कहा, 'मुझे पता चला है कि मैंने गलती से एक ऐसी रील को लाइक कर दिया है जो किसी दूसरी एक्ट्रेस के प्रति अपमानजनक है. हम हर दिन सैकड़ों पोस्ट में टैग किए जाते हैं. यह रील भी एक अवॉर्ड फंक्शन से जुड़ी लगी, इसलिए शायद मैंने ध्यान नहीं दिया. यह जानबूझकर नहीं किया गया. अगर कुछ हुआ भी, तो बस गलती से क्लिक हो गया होगा.' यामी ने आगे कहा कि उन्होंने कभी भी घटिया पीआर (PR) हथकंडों का इस्तेमाल नहीं किया. वे हमेशा अपने काम पर फोकस करती हैं और आगे बढ़ जाती हैं.

काम पर फोकस है

उन्होंने लिखा, 'क्लिकबेट वाली इस दुनिया में कई सोशल मीडिया पेज आसानी से ऐसे मुद्दों को बढ़ा-चढ़ाकर गॉसिप बना देते हैं. लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे मेरी बेहतर इमेज का सम्मान करेंगे.' यामी ने यह भी बताया कि उनके पास कोई PR टीम नहीं है. उन्होंने पहले ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अवॉर्ड शो पर अपना रुख साफ कर दिया है और अब सिर्फ काम पर ध्यान दे रही हैं. उन्होंने पोस्ट के अंत में हाथ जोड़कर इमोजी भी लगाया. असल में दोनों एक्ट्रेस ने हाल ही में अच्छी फिल्में की हैं कृति 'तेरे इश्क में' धनुष के साथ नजर आईं, जबकि यामी 'हक' में इमरान हाशमी और शीबा चड्ढा के साथ. इस कोर्टरूम ड्रामा में उन्होने कमाल की एक्टिंग की.

bollywood
अगला लेख