Begin typing your search...

29वें जन्मदिन पर Janhvi Kapoor नंगे पैर चढ़ीं 3550 सीढ़ियां, तिरुमाला में लिया भगवान बालाजी का आशीर्वाद

29वें जन्मदिन पर जाह्नवी कपूर ने अलीपिरी मार्ग से लगभग 3550 सीढ़ियां नंगे पैर चढ़कर तिरुमाला मंदिर पहुंचीं और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया. उनकी भक्ति और सादगी की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

janhvi kapoor 29th birthday tirumala temple 3550 steps barefoot balaji darshan
X
( Image Source:  Instagram: janhvikapoor )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 6 March 2026 12:40 PM IST

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जहान्वी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपना बर्थडे बहुत ही खास तरीके से मनाया. गुरुवार को, यानी 6 मार्च 2026 को, उन्होंने अपने 29वें जन्मदिन पर भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) का आशीर्वाद लेने के लिए तिरुमाला मंदिर का दौरा किया. जहान्वी ने इस बार पैदल यात्रा का रास्ता चुना. वे अलीपिरी मार्ग से मंदिर तक गईं, जहां लगभग 3,550 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. वे नंगे पैर चढ़कर ऊपर पहुंचीं और भगवान के दर्शन किए. इस उनकी मेहनत और भक्ति की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

फैंस उनकी इस सादगी और श्रद्धा को देखकर बहुत खुश हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं. जहान्वी को भगवान बालाजी से बहुत लगाव है. वे इंडस्ट्री की सबसे धार्मिक एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं. वे अक्सर तिरुमाला मंदिर आती रहती हैं. कभी अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ, कभी अपनी अच्छी दोस्त सारा अली खान के साथ, या फिर परिवार के साथ जैसे खुशी कपूर और बोनी कपूर के साथ.

फैंस हमेशा मिलती है एक्ट्रेस

मंदिर जाते समय वे हमेशा सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ होती हैं, लेकिन रास्ते में फैंस से मिलती हैं, मुस्कुराती हैं, सेल्फी लेने के लिए रुकती हैं और सबके साथ प्यार से बात करती हैं. वे ज्यादातर सुंदर साड़ी या सूट में नजर आती हैं, जो उनकी शालीनता को और बढ़ाता है. पिछले सालों में भी उन्होंने ऐसा ही किया है. मिसाल के तौर पर, अपनी मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर वे तिरुमाला जरूर जाती हैं. एक बार अपनी फिल्म 'परम सुंदरी' के को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ गई थीं.

'तिरुमाला, तिरुपति नहीं'

सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे दोनों मंदिर की ओर जाते दिख रहे थे. चलते-चलते सिद्धार्थ ने मजाक में कहा, 'हेलो दोस्तों, हम तिरुपति जा रहे हैं,' तो जहान्वी ने हंसते हुए तुरंत टोका, 'तिरुमाला, तिरुपति नहीं!' सिद्धार्थ ने कहा था कि यह उनकी पहली बार तिरुमाला आने की थी और उन्हें बहुत खुशी हो रही थी, क्योंकि जहान्वी हर साल आती हैं और इस बार उन्हें साथ लेकर आई.

अपकमिंग फिल्म

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, जहान्वी हाल ही में शशांक खैतान की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ के साथ नजर आई थीं. अब उनकी एक बड़ी तेलुगु फिल्म आने वाली है. 'पेड्डी', जिसमें वे राम चरण के साथ काम कर रही हैं. यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. फैंस इस जोड़ी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

bollywood
अगला लेख