Begin typing your search...

पब्लिसिटी के लिए कर रहा सब! Anurag Dobhal के भाई Kalam Ink का पलटवार, फैमिली पर कराया था फेक केस

Bigg Boss 17 के पूर्व प्रतियोगी और यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने एक वीडियो में अपने परिवार पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए. वहीं उनके भाई Kalam Ink ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि यह सब सोशल मीडिया पर ध्यान पाने की कोशिश है.

anurag dobhal family controversy kalam ink response
X
( Image Source:  Instagram: kalam_inkk )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 6 March 2026 7:00 AM IST

यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal), जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से बहुत पसंद करते हैं, और जो बिग बॉस 17 में भी हिस्सा ले चुके हैं, पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट डाली थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बहुत मानसिक परेशान किया जा रहा है और जल्द ही वे इसके जिम्मेदार लोगों के नाम बताएंगे. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर लगभग दो घंटे लंबा एक बहुत इमोशनल वीडियो अपलोड किया, जिसे उन्होंने अपना 'आखिरी व्लॉग' कहा.

इस वीडियो में अनुराग ने रोते-रोते अपने परिवार के बारे में बहुत दर्द भरी बातें बताईं. उन्होंने अपने मम्मी-पापा और भाई पर गंभीर आरोप लगाए कि उन्होंने उन्हें काफी मानसिक तकलीफ दी है. अनुराग ने यह भी खुलासा किया कि इतना ज्यादा तनाव होने की वजह से उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश भी की, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाए. उन्होंने कहा, 'मैंने एक दिन पहले खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन नहीं कर पाया.'

भाई कलाम ने बताई सच्चाई

इस वीडियो के बाद उनके भाई कलाम इंक ने भी इंस्टाग्राम पर जवाब दिया. कलाम ने स्टोरी पोस्ट करके अनुराग के सारे आरोपों को झूठा बताया. उन्होंने लिखा कि अनुराग ये सब सिर्फ ध्यान और पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं. कलाम ने कहा, 'मैं अपनी बात पर पूरा यकीन रखता हूं. सारे सबूत मेरे पॉडकास्ट चैनल पर मौजूद हैं. सब लोग शांत हो जाओ, ये उसकी पुरानी आदत है व्यूज के लिए ऐसे ड्रामा करना.' कलाम ने आगे कहा, 'उसने हम पर, मम्मी-पापा पर झूठा केस दर्ज कराया था. जब वो केस कानूनी रूप से हार गया, तो उसने ये घटिया वीडियो डाला. असल वजह ये है कि उसकी पत्नी रितिका ने भी उसकी हरकतों से तंग आकर उसे छोड़ दिया.' कलाम ने अपने फैंस से अपील की कि वे इस मामले में न पड़ें और इसे सिर्फ अनुराग की लोकप्रियता बढ़ाने की कोशिश समझें.

क्या कहा था अनुराग ने?

अनुराग ने दावा किया कि उनके भाई कलाम इंक ने उन्हें सोशल मीडिया पर बेनकाब करने की धमकी दी थी. अनुराग ने कहा, 'मेरा भाई कहता था कि अगर मैं कुछ बोला तो वह सबको सच बता देगा और लोग उस पर यकीन कर लेंगे.' उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी को लेकर बहुत दुख जताया और कहा, 'मुझे न माता-पिता से प्यार मिला, न भाई से, न ही पत्नी से. मुझे लगता है मेरी किस्मत ही ऐसी है कि मुझे कोई प्यार नहीं करता.' वे बहुत अकेला महसूस कर रहे हैं.

कौन है अनुराग डोभाल?

अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 Rider के नाम से ज्यादा जाना जाता है, एक बहुत लोकप्रिय भारतीय मोटोव्लॉगर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वे उत्तराखंड के देहरादून से ताल्लुक रखते हैं और बाइक व्लॉगिंग, ट्रैवल, लाइफस्टाइल और एडवेंचर कंटेंट के लिए मशहूर हुए. उनका यूट्यूब चैनल दुनिया के सबसे बड़े मोटो व्लॉगर्स में से एक माना जाता है. जहां उनके 7 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. वे Bigg Boss 17 (2023-2024) के कंटेस्टेंट भी रहे, जहां उन्हें 'बाबू भैया' के नाम से काफी पसंद किया गया. उनकी मेहनत से वे एक छोटे शहर के लड़के से करोड़ों की नेटवर्थ वाले इन्फ्लुएंसर बने. वे लग्जरी बाइक्स, कारों और ट्रैवल व्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं. अनुराग डोभाल ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान से शादी की है. 5 मार्च 2025 को एक ग्रैंड एंगेजमेंट सेरेमनी हुई. 30 अप्रैल 2025 को देहरादून एक ग्रैंड और इंटीमेट वेडिंग में सात फेरे लिए.

bigg boss
अगला लेख