Begin typing your search...

गुवाहाटी में ‘लैंड माफिया’ का जाल? महिला का आरोप- मेरी जमीन पर जबरन कब्जा, CM हिमंता बिस्वा सरमा से लगाई गुहार

X
Assam Land Mafia | Guwahati | Woman Appeals to CM Himanta Biswa Sarma | Alleged Encroachment
प्रवीण सिंह
Edited By: प्रवीण सिंह

Published on: 6 March 2026 8:41 AM

असम के गुवाहाटी में जमीन कब्जाने का एक नया मामला सामने आया है. मेघालय की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि सौकुची इलाके में उसकी निजी जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर घर का निर्माण शुरू कर दिया. महिला के मुताबिक आरोपी मुख्तार अली, शिबू बिस्वास और श्रीमंत चौधरी ने उसकी जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य शुरू किया, जिसे स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल रुकवा दिया. पीड़िता का दावा है कि इलाके में लैंड माफिया सक्रिय हैं और कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से ऐसे मामले होते रहते हैं. महिला ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से न्याय की अपील की है.