Begin typing your search...

अमेरिका ने ईरान के युद्धपोत को ऐसे किया तबाह, कैप्टन डी.के. शर्मा ने खोला हमलावर का राज

X
Interview Captain DK Sharma | IRIS Dena Iran Warship Destroyed | US Navy Submarine Attack Explained
जीतेंद्र चौहान
By: जीतेंद्र चौहान

Published on: 6 March 2026 9:50 AM

हिंद महासागर में एक बड़े नौसैनिक हमले की खबर ने वैश्विक सुरक्षा हलकों में हलचल मचा दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान का आधुनिक युद्धपोत IRIS Dena कथित तौर पर अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी द्वारा दागे गए Mark-48 टॉरपीडो के हमले में डूब गया. बताया जा रहा है कि यह हमला श्रीलंका के दक्षिण में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ, जहां जहाज गश्त कर रहा था. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वॉरशिप दो हिस्सों में टूटकर कुछ ही मिनटों में समुद्र में समा गया. उस समय जहाज पर करीब 180 नाविक मौजूद थे, जिनमें से कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं. खास बात यह है कि IRIS Dena हाल ही में विशाखापत्तनम में हुए Milan 2026 नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेकर लौट रहा था. इस घटना के बाद क्षेत्र में सैन्य तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इस तमाम मुद्दे पर भारतीय नौसेना के रिटायर्ड कैप्‍टन डीके शर्मा ने स्‍टेट मिरर हिंदी के साथ खास बातचीत की.