Begin typing your search...

रिश्ता कंफर्म है! तलाक की अफवाहों के बीच Vijay-Trisha Krishanan का यूं साथ आना किस बात का है इशारा

तमिल सुपरस्टार विजय की पत्नी संगीता ने अदालत में तलाक की अर्जी देकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. इसी बीच एक शादी समारोह में तृषा के साथ विजय के नजर आने से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

vijay sangeeta divorce news trisha affair rumours
X
( Image Source:  X: @Canadaprabhasf5 )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय6 Mins Read

Updated on: 6 March 2026 3:10 PM IST

सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपने निजी जीवन की वजह से काफी चर्चा में हैं. खबरें आई हैं कि उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक के लिए अदालत में अर्जी दी है. यह खबर तमिल सिनेमा और राजनीति के लोगों के बीच बहुत तेजी से फैल गई है. संगीता ने अपनी अर्जी में आरोप लगाया है कि विजय का किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर था. उन्होंने कहा है कि अप्रैल 2021 में उन्हें इस बारे में पता चला. शुरू में विजय ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि यह रिश्ता खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस वजह से संगीता को बहुत मानसिक दुख और भावनात्मक पीड़ा हुई. उन्होंने इसे मानसिक क्रूरता और सार्वजनिक अपमान बताया है.

संगीता ने यह भी कहा कि 2021 से 2022 तक और फिर 2024 से 2025 तक सुलह की कई कोशिशें हुईं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अब उनका कहना है कि उनका रिश्ता पूरी तरह से टूट चुका है और इसे बचाया नहीं जा सकता. वे तलाक के साथ-साथ स्थायी अलिमनी और घर में रहने का अधिकार भी मांग रही हैं. विजय और संगीता की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी. उस समय विजय अभी तमिल सिनेमा के बड़े सितारे नहीं बने थे, लेकिन बाद में वे सुपरस्टार बने और अब राजनीति में भी सक्रिय हैं वह तमिलगा वेट्री कझगम पार्टी के प्रमुख है. उनकी शादी को 26-27 साल हो चुके हैं. उनके दो बच्चे हैं - बेटा जेसन और बेटी धिव्या.

विजय और तृषा साथ-साथ

तलाक की इस खबर के कुछ दिनों बाद ही विजय चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में नजर आए, जहां वे एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के साथ थे. यह कार्यक्रम फिल्म निर्माता कलपथी एस. सुरेश और उनकी पत्नी मीनाक्षी के बेटे की शादी का रिसेप्शन था. दोनों एक साथ कार से उतरे और वहां पहुंचे. इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी. विजय ने सुनहरे रंग की सिल्क कमीज और पारंपरिक धोती पहनी थी, जबकि तृषा ने सफेद-सुनहरी सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके बॉर्डर पर लाल कढ़ाई थी. उन्होंने लाल स्लीवलेस ब्लाउज और पन्ना (एमरल्ड) का हार पहना था. दोनों के साथ आने और एक-दूसरे के साथ नजर आने से पुरानी अफवाहें फिर से तेज हो गईं. विजय और त्रिशा के बीच अफवाहें सालों से चल रही हैं. दोनों ने पहली बार 2004 में फिल्म 'घिल्ली' में साथ काम किया था. यह फिल्म बहुत बड़ी हिट हुई थी. उसके बाद उन्होंने 'तिरुपाची', 'आथी' और 'कुरुवी' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया.

पारिवारिक दखल

उस समय प्रमोशन के दौरान दोनों बहुत अच्छे दोस्त जैसे दिखते थे. लेकिन कुछ लोग कहते हैं कि 'कुरुवी' के बाद दोनों में अनबन हो गई थी. कुछ अफवाहों में पारिवारिक दखल की भी बात कही गई. लेकिन इनमें से कोई भी बात कभी साबित नहीं हुई. दोनों ने हमेशा कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. सालों बाद भी अफवाहें जारी रहीं. 2022 में तृषा ने न्यूयॉर्क की सोलो ट्रिप की फोटो पोस्ट कीं, जिसमें दो जोड़े जूते दिखे. लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद विजय उनके साथ थे. एक और पोस्ट में तृषा को अंगूठी पहने देखा गया, जिसे कुछ ने सगाई की अंगूठी समझा. लेकिन ये सब सिर्फ अटकलें थीं, कोई पुष्टि नहीं हुई. 2023 में 'लियो' फिल्म में दोनों फिर साथ आए. यह 14 साल बाद उनका पर्दे पर रीयूनियन था. प्रमोशन और सक्सेस मीट में तृषा ने कहा कि विजय से 20 साल से ज्यादा दोस्ती है, और उनके साथ काम करना घर लौटने जैसा लगता है. सब कुछ बहुत कम्फर्ट और मजेदार था.

विजय ने तृषा को कहा था प्रिंसेस

विजय ने भी तृषा की बहुत तारीफ की. उन्होंने कहा कि 20 साल की उम्र में हीरोइन बनना आसान नहीं होता, लेकिन 20 साल तक उसी एनर्जी और खूबसूरती से काम करना बड़ी बात है. उन्होंने तृषा को 'राजकुमारी' कहा और कहा कि वो राजकुमारी की तरह हाथ हिलाती हैं. लेकिन इन सबके बावजूद, न विजय ने और न तृषा ने कभी रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि की है. ये सिर्फ अफवाहें और फैंस के थ्योरी हैं. तृषा के पिछले रिश्तों की बात करें तो 2015 में उनका वरुण मनियन से सगाई हुई थी, लेकिन 5 महीने में टूट गई. उनका नाम राणा दग्गुबाती से भी जुड़ा था, लेकिन वो रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ा. अभी तलाक की केस चल रही है. कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि विजय बाहर कोर्ट से सेटलमेंट करना चाहते हैं और बहुत बड़ी रकम (250 करोड़ तक) देने को तैयार हैं, लेकिन यह पक्का नहीं है। विजय ने अभी तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी है और कोई बयान नहीं दिया.

क्या रहा यूजर्स का रिएक्शन?

हालांकि जिस तरह से बीते शुक्रवार को दोनों एक साथ नजर आए. उसके बाद से उन्हें लेकर काफी चर्चा चल रही है. कुछ लोगों का कहना है कि क्या यह रिश्ते को ऑफिशियल करने का साइलेंट तरीका था?. एक ने कहा, 'वाह! मुझे तृषा के बारे में ये सब बातें पता ही नहीं थीं. पता नहीं वो सत्ता के करीब आने के लिए ये सब कर रही है या नहीं। लेकिन उसने विजय के साथ संगीता की तस्वीरें पोस्ट करके उसे मानसिक पीड़ा तो दी ही. संगीता के प्रति उसका कोई पछतावा या खेद न होना एक बड़ा खतरे का संकेत है और उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए.' कुछ यूजर्स का कहना है कि तृषा को अब देखकर निगेटिव वाइब्स आ रही है. एक ने कहा, '51 साल के इस आदमी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के ऊपर तृषा को चुना.'

अगला लेख