असम से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां भारतीय वायुसेना का शक्तिशाली लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में देश ने अपने दो बहादुर पायलट- स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर- को खो दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फाइटर जेट जोरहाट के रोवरिया एयरफोर्स स्टेशन से नियमित ट्रेनिंग सॉर्टी के लिए उड़ा था. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद शाम करीब 7:42 बजे विमान का ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया. इसके बाद तुरंत बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.