Begin typing your search...

Dhurandhar 2: The Revenge के नए पोस्टर के साथ अनाउंस हुई नई रिलीज डेट, कल 11:01 बजे होगा ट्रेलर का धमाका

फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आएंगे. यश की फिल्म ‘Toxic’ के टलने से अब ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

dhurandhar 2 the revenge trailer release ranveer singh toxic clash postponed
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 6 March 2026 12:10 PM IST

यह खबर अब पूरी तरह पक्की हो गई है. बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मचअवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) का ट्रेलर अब बस कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाला है. रणवीर सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी आधिकारिक जानकारी शेयर की है. उन्होंने एक धमाकेदार नया पोस्टर पोस्ट किया, जिसमें वे बंदूक थामे बहुत खतरनाक और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. साथ ही कैप्शन में लिखा है कि 'तैयार हो जाइए! ट्रेलर कल यानी 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज हो रहा है. #धुरंधरदरिवेंज".' कई लोग सोच रहे थे कि ट्रेलर आज रिलीज हो जाएगा, लेकिन नहीं यह अफवाह थी.

असली ट्रेलर कल सुबह 11:01 बजे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च होगा. यह जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म रणवीर सिंह के लिए एक बड़ी वापसी है, जहां वे हमजा अली मजारी या जसकीरत सिंह रंगी जैसे किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म में उनके साथ कई बड़े नाम हैं. संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, और कुछ अन्य कलाकार भी. निर्देशक आदित्य धर ने पहले भाग की तरह ही इस सीक्वल में भी हाई-वोल्टेज एक्शन, जासूसी और बदले की कहानी पर फोकस किया है.

फिक्स है रिलीज डेट

फिल्म की रिलीज डेट भी फिक्स है 19 मार्च 2026 को यह हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह Jio Studios और B62 Studios की फिल्म है, और इसका स्ट्रीमिंग पार्टनर JioHotstar होगा. पहले भाग की तरह ही यह भी पहले थिएटर में रिलीज होगी और बाद में OTT पर आएगी. अब बात करते हैं बॉक्स ऑफिस की. पहले यह फिल्म यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के साथ 19 मार्च को क्लैश करने वाली थी. लेकिन अच्छी खबर यह है कि टॉक्सिक की रिलीज को निर्माताओं ने आगे बढ़ाकर 4 जून 2026 कर दिया है. वजह बताई गई है कि अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच चल रहे तनाव और मिडिल ईस्ट में बढ़ती अस्थिरता के कारण। वहां के बाजार फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए उन्होंने सेफ साइड लिया.

टॉक्सिक से नहीं होगी टक्कर

ट्रेड एक्सपर्ट और निर्माता गिरीश जौहर ने ज़ूम से बातचीत में कहा कि यह दोनों फिल्मों के लिए अच्छा फैसला है. खासकर धुरंधर 2 को बहुत फायदा होगा क्योंकि अब यह अकेली बड़ी फिल्म के रूप में रिलीज हो रही है. ज्यादा स्क्रीन्स मिलेंगी, दर्शक बिना किसी क्लैश के देख पाएंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि जून में टॉक्सिक भी अच्छा प्रदर्शन करेगी और पूरी इंडस्ट्री को बॉक्स ऑफिस पर मजबूती मिलेगी. कुल मिलाकर, धुरंधर 2 के फैंस के लिए यह बहुत खुशी की बात है. ट्रेलर कल आ रहा है, और फिल्म सिर्फ 13 दिन दूर है. अमेरिका में पहले से ही एडवांस बुकिंग्स जबरदस्त चल रही हैं. $100K से ज्यादा क्रॉस कर चुकी हैं और ओपनिंग डे के प्रोजेक्शन्स भी बहुत अच्छे हैं.

bollywoodRanveer Singh
अगला लेख