Begin typing your search...

अलीगढ़ में BJP नेता और उनके साहेबज़ादे की गुंडागर्दी! पहले की फायरिंग, फिर पड़ोसी की छाती पर तान दी पिस्टल; 500 रुपये पर हुआ था विवाद

अलीगढ़ में पड़ोसियों के बीच हुआ एक छोटा सा विवाद अचानक फायरिंग और धमकी तक पहुंच गया. आरोप है कि भाजपा नेता के नाबालिग बेटे ने पहले पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की, जिसके बाद मौके पर पहुंचे नेता ने भी पड़ोसी को पिस्टल तानकर धमकी दी.

अलीगढ़ में BJP नेता और उनके साहेबज़ादे की गुंडागर्दी! पहले की फायरिंग, फिर पड़ोसी की छाती पर तान दी पिस्टल; 500 रुपये पर हुआ था विवाद
X
( Image Source:  X- @hindipatrakar )

Aligarh News: अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में गुरुवार को पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद अचानक फायरिंग तक पहुंच गया. इस मामले में भाजपा नेता हेमंत गर्ग, उनके नाबालिग बेटे और पड़ोसी विशाल शर्मा के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उनका नाबालिग बेटा फरार हो गया.

विशाल के अनुसार वह नेता के घर एक विवाद को लेकर शिकायत करने के लिए पहुंचा. उस समय हेमंत गर्ग घर पर मौजूद नहीं थे. घर पर मौजूद उनके नाबालिग बेटे से विशाल की कहासुनी हो गई.आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बेटा घर के अंदर से पिस्टल निकाल लाया और तीन राउंड फायरिंग कर दी.

क्या है पूरा मामला

चार मार्च को होली वाले दिन 500 रुपये के चंदे को लेकर विशाल उसके भांजे के साथ भाजपा नेता के बेटे का विवाद हुआ था. 5 तारीख को दोनों के बीच चैटिंग पर काफी बहस भी हुई. इसके बाद विशाल नेता के घर पहुंचे और इसी दौरान उनका बेटा पिस्टल निकाल लाया और फायरिंग की. इसी दौरान विशाल आ गए और उन्होंने लड़के के हाथ से बंदूक छीनकर बीजेपी नेता के छाती पर लगा दी.

विवाद बढ़ता देख हेमंत गर्ग की पत्नी ने फोन करके उन्हें दुकान से घर बुलाया था.विशाल का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद भाजपा नेता ने बेटे को समझाने के बजाय खुद उससे भिड़ गए. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को अलग कराया. हेमंत गर्ग भाजपा के व्यापार मंडल के महामंत्री बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने क्या लिया एक्शन?

यह पूरी घटना गुरुवार को बन्नादेवी थाना क्षेत्र में हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता तथा उनके बेटे को पकड़कर थाने ले गई. हालांकि थाने के बाहर से ही नाबालिग बेटा भाग गया. पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उन्हें जेल भेज दिया. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में भाजपा नेता हेमंत गर्ग के हाथ में पिस्टल और पड़ोसी विशाल शर्मा के हाथ में डंडा दिखाई दे रहा है.

पड़ोसी विशाल शर्मा का कहना है कि भाजपा नेता के बेटे ने पहले उसके भांजे से गाली-गलौज की थी और उसे मारने की धमकी दी थी. विशाल के मुताबिक बेटे ने फायरिंग भी की और गोली उसके कान के पास से गुजर गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया. विशाल ने आरोप लगाया कि थोड़ी देर बाद जब हेमंत गर्ग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बेटे के हाथ से पिस्टल लेकर उसके सीने पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी.

नेता की पत्नी ने क्या कहा?

वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता हेमंत गर्ग की पत्नी मोनिका का कहना है कि विवाद की शुरुआत होली के चंदे को लेकर हुई थी. उनके अनुसार विशाल शर्मा के भांजे ने फोन पर उनके बेटे को मारने की धमकी दी थी. गुरुवार को उनका बेटा अपने दोस्त के साथ दुकान से घर लौट रहा था, तभी घर के पास विशाल शर्मा ने उसे डंडे से मारा था.

मोनिका का आरोप है कि जब वह बेटे को बचाने गईं तो विशाल ने उन्हें भी मारा और उनके साथ अभद्रता की. उस समय उनके पति दुकान पर थे. उन्होंने फोन करके उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह घर पहुंचे और बेटे तथा उन्हें विशाल शर्मा से बचाया.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने कहा है आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास के .32 होर की पिस्टल भी ज़ब्त की गई है. बीएनएस की धारा 208/26, 352/109(1)/351 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने आर्म्स एक्ट भी लगाया है.

UP NEWS
अगला लेख