Begin typing your search...

'Khushi Mukherjee जैसी लड़कियों की वजह से रेप होता है', रैपर Santy Sharma के बयान पर सोशल में लगी आग! देखिए VIDEO

मुंबई में अभिनेत्री Khushi Mukherjee का एक वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो पर रैपर Santy Sharma की विवादित टिप्पणी ने इस बहस को और तेज कर दिया है.

Khushi Mukherjee जैसी लड़कियों की वजह से रेप होता है, रैपर Santy Sharma के बयान पर सोशल में लगी आग! देखिए VIDEO
X
( Image Source:  santy_sharma_official-instagram )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 6 March 2026 7:56 PM IST

सोशल मीडिया की दुनिया में एक बार फिर एक वीडियो को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई है. इस बार चर्चा में टीवी और रियलिटी शो से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री Khushi Mukherjee हैं. मुंबई में पपराजी द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों के तीखें रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

दरअसल, इस वीडियो में खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड आउटफिट में नजर आती हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. इसी बीच रैपर Santy Sharma ने इस वीडियो पर विवादित टिप्पणी कर दी, जिसके बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला?

हाल ही में मुंबई में अभिनेत्री खुशी मुखर्जी को पपराजी ने कैमरे में कैद किया. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा आउटफिट पहना हुआ था जो सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा का विषय बन गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री फोटो खिंचवाते समय बार-बार अपनी ड्रेस को ठीक करती नजर आती हैं, ताकि कैमरे के सामने कोई असहज स्थिति न बन जाए. उनके इस लुक में सामने की ओर काफी रिवीलिंग डिजाइन दिखाई दे रहा था और साथ ही काले रंग का थोंग भी साफ नजर आ रहा था.

वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ यूजर्स ने उनके फैशन स्टाइल की आलोचना की, जबकि कई लोगों ने इसे उनकी व्यक्तिगत पसंद बताते हुए उनका समर्थन भी किया.

क्या कहा रैपर सैंटी शर्मा ने?

वायरल वीडियो के बाद रैपर सैंटी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि ऐसी लड़कियों के वजह से भारत में रेप के केस ज्यादा होते हैं' उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने इस बयान को गलत बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके इस बयान का समर्थन कर रहे हैं.

कौन हैं Santy Sharma?

Santy Sharma भारत के एक फेमस रैपर, सिंगर हैं, जो अपने बेबाक अंदाज और सामाजिक मुद्दों पर आधारित रैप के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इंडिपेंडेंट म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है और खासतौर पर युवाओं के बीच उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है. ये मध्य प्रदेश के रतलाम से आते हैं और उन्हें वहां का पहला रैपर माना जाता है जिसने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिपेंडेंट म्यूजिक से की और धीरे-धीरे अपने गानों के जरिए सोशल और कल्चरल मुद्दों पर आवाज उठाई.

2016 में मिला पहला बड़ा ब्रेक

सैंटी शर्मा को पहली पहचान साल 2016 में उनके गाने “Suni Suni Sadko” से मिली. इसके बाद 2017 में रिलीज हुआ उनका मोटिवेशनल रैप “Udaan” भी काफी लोकप्रिय हुआ. इन गानों के बाद उन्होंने इंडिपेंडेंट रैप म्यूजिक में अपनी मजबूत पहचान बना ली. अपने करियर में सैंटी शर्मा कई ओरिजिनल गाने रिलीज कर चुके हैं, जिनमें Koshish Meri, Tribute, Ek Thi Meri Girlfriend, Killin, Choco Moco, Gangsta, Black Heart, Baahon Mein, Ek Din, Backless Dress और Peeta Daaru जैसे ट्रैक शामिल हैं.

बॉलीवुड से भी जुड़ चुका है नाम

सैंटी शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर तब और पहचान मिली जब उन्होंने फिल्म Housefull 5 के लिए एंथम रैप लिखा और प्रोड्यूस किया. यह उनके करियर का एक बड़ा माइलस्टोन माना जाता है. साल 2025 में सैंटी शर्मा ने अपना पहला सोलो एल्बम “Reborn” रिलीज किया, जिसमें 8 गाने शामिल थे. इस एल्बम ने उनकी म्यूजिकल वर्सेटिलिटी को दिखाया और इंडिपेंडेंट म्यूजिक सीन में उनकी पकड़ को और मजबूत किया.

सोशल मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए भी जाने जाते हैं

सैंटी शर्मा सिर्फ अपने गानों के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए भी चर्चा में रहते हैं. हाल ही में अभिनेत्री Khushi Mukherjee के सोशल मीडिया कंटेंट पर दिए गए उनके बयान ने इंटरनेट पर बड़ी बहस छेड़ दी, जिसके बाद उनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया.

bollywood
अगला लेख