Begin typing your search...

इस बार IPL में क्या है खास? 18 साल में पहली बार हो रहा ऐसा- 5 पॉइंट्स में समझें

आज यानी 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज हो रहा है. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंन रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.

IPL 2026 special season 5 reasons
X

आईपीएल 2026 के सभी कप्तान

( Image Source:  X/ @IPL )

IPL 2026: करोड़ों क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है, जिस पल का इंतजार था वो आ ही गया है. आज यानी 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज हो रहा है. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंन रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.

जहां एक तरफ आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार करते हुए दिखाई देंगे, तो वहीं इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी, क्योंकि पैट कमिंस अभी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. सीजन-19 अब नए नियमों, नए रोमांच और नए इतिहास के साथ तैयार है.

5 पॉइंट्स में समझें क्यों खास है IPL 2026?

1. इस सीजन का सबसे बड़ा बदलाव नियमों में देखने को मिला है. जो इसको खास बनाता है. BCCI ने साफ कर दिया है कि अब कोई भी टीम मैच वाले दिन प्रैक्टिस या ट्रेनिंग नहीं कर सकेगी.

2. इस बार टीमें प्रैक्टिस नेट्स भी साझा नहीं करेंगी. हर टीम के लिए अलग-अलग नेट्स की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिस्पर्धा और गोपनीयता दोनों बनी रहे.

3. IPL 2026 में इस बार खिलाड़ियों के परिवार और करीबी लोग उनके साथ यात्रा नहीं कर सकेंगे. इस फैसले का उद्देश्य खिलाड़ियों को पूरी तरह खेल पर केंद्रित रखना और बायो-सिक्योरिटी को मजबूत करना बताया जा रहा है.

4. 18 साल के IPL इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सभी 10 टीमों की कमान भारतीय खिलाड़ियों के हाथों में है. अब तक हर सीजन में कम से कम एक विदेशी कप्तान जरूर रहा था, लेकिन IPL 2026 ने इस परंपरा को तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है.

5. इस सीजन में कुछ बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैदान से दूर रहेंगे. ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस और मोईन अली जैसे दिग्गज इस बार लीग का हिस्सा नहीं हैं. वहीं, आंद्रे रसेल ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब वे कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ में पावर कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे.

सीजन में कितन मैच?

IPL 2026 का आयोजन 28 मार्च से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा. इस दौरान 10 टीमें कुल 74 मुकाबले खेलेंगी. शाम के मैच भारतीय समयानुसार 7:30 बजे शुरू होंगे, जबकि डबल हेडर वाले दिनों में दोपहर के मुकाबले 3:30 बजे खेले जाएंगे.

आईपीएल
अगला लेख