Begin typing your search...

IND vs NZ Final: अभिषेक शर्मा बने विराट कोहली? न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 18 गेंद में जड़ दी फिफ्टी, भारत ने पावरप्ले में रचा इतिहास

IND vs NZ Final: T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पावरप्ले में 92/0 रन बनाकर नया इतिहास रच दिया. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।

abhishek sharma fitness update
X

abhishek sharma

( Image Source:  BCCI )

IND vs NZ Final T20 World Cup 2026 : आखिरकार वह पल आ ही गया, जिसका इंतजार करोड़ों भारतीय फैंस कर रहे थे... जिस खिलाड़ी से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी, वह फाइनली अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आई. हम बात कर रहे हैं अभिषेक शर्मा की... जिन पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले काफी सवाल उठ रहे थे. कुछ लोग तो यहां तक मांग कर रहे थे कि अभिषेक को टीम से बाहर कर देना चाहिए. उसी अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 18 गेंद में फिफ्टी जड़ दी.

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पावर प्ले का बेस्ट स्कोर जड डाला. अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ 6 ओवर में 15.33 की स्ट्राइक रेट के साथ 92 रन ठोके. अभिषेक ने 21 गेंद में 52 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. उनकी इस पारी को देखकर विराट कोहली की 2024 के T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेली गई पारी याद आ गई. कोहली ने शुरुआती 9 पारियों में महज 104 रन बनाए थे, लेकिन फाइनल में उन्होंने 59 गेंद में 76 रन जड़ दिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, अभिषेक शर्मा ने शुरुआती 8 पारी में महज 89 रन बनाए थे, लेकिन अब उन्होंने 21 गेंद में 52 रन जड़ डाले.

IND vs NZ Final : पावरप्ले में क्या-क्या हुआ?

  • T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत ने पावरप्ले में ऐसा धमाका किया कि इतिहास बन गया. अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय ओपनर्स ने पहले छह ओवरों में 92 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर खड़ा कर दिया.
  • इससे पहले यह रिकॉर्ड 2024 में बना था, जब West Indies ने Afghanistan के खिलाफ पावरप्ले में 92/1 रन बनाए थे. अब भारत ने बिना विकेट खोए 92/0 रन बनाकर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया.
  • मैच की शुरुआत में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पहले दो ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की और भारत को ज्यादा रन नहीं बनाने दिए. पहले दो ओवर में स्कोर सिर्फ 12/0 था, लेकिन इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने गियर बदल दिया.
  • तीसरे ओवर से ही भारतीय ओपनर्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों पर जोरदार हमला शुरू कर दिया. अगले चार ओवरों में भारतीय टीम ने 80 रन जोड़ दिए. न्यूजीलैंड के गेंदबाज अपनी योजना पर अमल नहीं कर पाए और कई वाइड गेंदें भी डालीं, जिससे दबाव और बढ़ गया.
  • इस दौरान भारतीय बल्लेबाज Abhishek Sharma ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।
  • पावरप्ले के छह ओवर खत्म होते-होते भारत का स्कोर 92/0 पहुंच गया, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बन गया.

T20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर

  • 92/0 - भारत vs न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 (फाइनल)
  • 92/1- वेस्टइंडीज vs अफगानिस्तान, 2024
  • 91/1- नीदरलैंड्स vs आयरलैंड, 2014
  • 89/3 - इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, 2016
  • 86/1 - भारत vs नामीबिया, 2026

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख