Begin typing your search...

T20 WC Prize Money: IND-NZ ही नहीं, ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों पर भी हुई पैसों की बारिश; किस टीम को कितना मिला?

T20 World Cup 2026 की कुल प्राइज मनी 13.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ रुपये तय की गई है. टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को लगभग 27.48 करोड़ रुपये मिलें, जबकि उपविजेता टीम को करीब 14.65 करोड़ रुपये दिए गए. सेमीफाइनल, सुपर-8 और ग्रुप स्टेज की टीमों को भी इनामी राशि मिली.

T20 World Cup Prize Money photo
X

T20 World Cup 2026 में शामिल हर टीम पर बरसेगा पैसा

( Image Source:  Sora_ AI )

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC Men's T20 World Cup 2026 का खिताब रिकॉर्ड तीसरी बार जीत लिया है. अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए मैच में भारत ने २५५ रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई. इस मुकाबले में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी दांव पर लगी थी इस बार आईसीसी ने टूर्नामेंट की प्राइज मनी को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ा दिया है, जिससे सभी टीमों को आर्थिक फायदा होगा.

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर (करीब 120 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल तय किया है. यह 2024 टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है. टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार, स्पॉन्सरशिप और वैश्विक लोकप्रियता के कारण इस बार प्राइज मनी में बड़ी बढ़ोतरी की गई है.

विजेता और उपविजेता को कितना मिलेगा?

T20 World Cup 2026 जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.48 करोड़ रुपये) मिलेंगे. वहीं फाइनल हारने वाली टीम भी खाली हाथ नहीं जाएगी और उसे 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.65 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिलेगी. यानि चाहे भारत जीते या न्यूजीलैंड, दोनों टीमों के खाते में करोड़ों रुपये की रकम तय है.

सेमीफाइनल और सुपर-8 टीमों की कमाई

आईसीसी ने सिर्फ फाइनलिस्ट टीमों के लिए ही नहीं बल्कि अन्य टीमों के लिए भी अच्छी इनामी राशि तय की है. सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 790,000 डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये) और सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को 380,000 डॉलर (करीब 3.48 करोड़ रुपये) मिलेंगे.

ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को कितना इनाम मिलेगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. जो टीमें ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकीं, उन्हें भी 250,000 डॉलर (करीब 2.29 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे. इस तरह देखा जाए तो इस बार का टी20 वर्ल्ड कप प्राइज मनी के मामले में क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में से एक बन गया है.

T20 WC 2026 Prize Money: किस टीम को कितने रुपये मिलेंगे?

चरण (Stage)

इनाम राशि (USD)

लगभग राशि (INR)

विजेता (Champions)

$30 लाख

₹27.48 करोड़

उपविजेता (Runners-up)

$16 लाख

₹14.65 करोड़

सेमीफाइनल हारने वाली टीमें

$7.9 लाख

₹7.24 करोड़

सुपर 8 टीमें

$3.8 लाख

₹3.48 करोड़

ग्रुप स्टेज टीमें

$2.5 लाख

₹2.29 करोड़

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख