IND vs NZ Final: Team India का T20 World Cup 2026 जीतने का सपना रह जाएगा अधूरा, अगर नहीं दूर हुए ये तीन 'सिरदर्द'
T20 World Cup 2026 के फाइनल में आज Team India का सामना New Zealand से होगा. टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों का फॉर्म चिंता का कारण बना हुआ है. अगर ये खिलाफ फॉर्म में नहीं आए तो भारत के लिए खिताब जीतना मुश्किल हो सकता है.
T20 World Cup 2026, Team India
India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारत ने इंग्लैंड को, जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में एंट्री की. भारत को इकलौती हार साउथ अफ्रीका से मिली, जबकि न्यूजीलैंड को दो बार हार का सामना करना पड़ा. उसे साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी.
भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. वह ऐसी पहली टीम बन जाएगी, जिसने अपनी सरजमीं पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है. इसके अलावा, तीन बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाली दुनिया की इकलौती टीम बन जाएगी. हालांकि, भारतीय टीम के लिए '3' खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट के दौरान सिरदर्द बने रहे. अगर ये सिरदर्द दूर नहीं हुआ तो भारत का ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो जाएगा.
कौन हैं टीम इंडिया के सबसे बड़े '3 सिरदर्द '?
- अभिषेक शर्मा
- सूर्यकुमार यादव
- वरुण चक्रवर्ती
1- अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा का बल्ला एक मैच को छोड़ दें तो पूरे टूर्नामेंट के दौरान खामोश ही रहा. तीन बार तो वे अपना खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं, चौथे मैच में वे 15, पांचवें मैच में, छठे मैच में 55, सातवें मैच में 10 और आठवें मैच में 9 रन ही बना सके. टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले अभिषेक शर्मा से बड़ी उम्मीदें थी कि वे पावरप्ले में विस्फोटक शुरुआत देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अगर अभिषेक का बल्ला फाइनल में भी खामोश रहा तो टीम मुश्किल में फंस जाएगी.
2- सूर्यकुमार यादव
यूएसए के खिलाफ 49 गेंद में नाबाद 84 रन की पारी को छोड़ दें तो कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला पूरे टी-20 वर्ल्ड कप में खामोश ही रहा. इंग्लैंड के खिलाफ वे महज 11 रन बनाकर आउट हो गए. अगर संजू सैमसन और शिवम दुबे के बल्ला न चलता तो टीम की हालत काफी खराब हो सकती थी. सूर्या को फाइनल में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस करना ही होगा, नहीं तो हिस्ट्री को रिपीट और डिफीट करने का सपना अधूरा रह जाएगा.
3- वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 ओवर में 64 रन देकर 1 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उन्होंने 16 की इकॉनमी से रन दिए. वरुण ने अब तक टूर्नामेंट में 13 विकेट चटका चुके हैं उनका बेस्ट 7 रन पर 3 विकेट है. वरुण को मिस्ट्री स्पिनर कहा जाता है. अगर वे फाइनल में विकेट चटकाने में नाकाम रहे तो टीम इंडिया बड़ा टोटल बनाने के बावजूद खुद को हारने से नहीं बचा सकेगी.




