Begin typing your search...
IND Vs NZ: तीन बार हराए हैं, फिर हराएंगे! T20 WC Final से पहले सैंटनर ने भारत को ललकारा, कहा- अहमदाबाद में पसर जाएगा सन्नाटा
T20 World Cup 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि मेजबान होने की वजह से भारत पर ज्यादा दबाव होगा. उन्होंने माना कि अहमदाबाद में ज्यादातर दर्शक भारत का समर्थन करेंगे, लेकिन न्यूजीलैंड सही मौके का फायदा उठाकर मैच पलट सकता है.
Mitchell Santner
( Image Source:
JioHotstar )
India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. उससे पहले, कीवी कप्तान Mitchell Santner मीडिया से बात करते हुए थोड़ा भावुक और उत्साहित नजर आए. मैच के एक दिन पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों की भारी भीड़ थी. हर कोई न्यूजीलैंड के कप्तान से सवाल पूछना चाहता था.
सैंटनर ने बातचीत के दौरान कहा कि इस फाइनल में सबसे बड़ा दबाव भारत पर होगा. उनका मानना है कि किसी भी टीम के लिए अपने देश में वर्ल्ड कप खेलना और उसे जीतने की उम्मीदों को पूरा करना आसान नहीं होता. भारत इस बार अपने घर में ट्रॉफी बचाने के लिए उतरेगा और करोड़ों फैंस की उम्मीदें भी उसी से जुड़ी हैं.
IND Vs NZ Final को लेकर सैंटनर ने क्या कहा?
- अहमदाबाद के विशाल स्टेडियम में फाइनल के दौरान लगभग पूरा माहौल भारतीय टीम के पक्ष में रहने वाला है. हजारों दर्शक नीली जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंचेंगे और न्यूजीलैंड के समर्थक बहुत कम नजर आएंगे. सैंटनर ने माना कि विपक्षी कप्तान के तौर पर इतने बड़े भारतीय क्राउड के बीच खेलना चुनौतीपूर्ण जरूर होगा.
- हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि टी-20 क्रिकेट में कुछ ही पल मैच का रुख बदल सकते हैं. अगर न्यूजीलैंड अपनी रणनीति पर टिके रहे और छोटे-छोटे मौकों का फायदा उठाया तो वे बड़ी टीम को भी चौंका सकते हैं.
- सैंटनर ने यह भी याद दिलाया कि न्यूजीलैंड आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में अक्सर अच्छा प्रदर्शन करता है. टीम 2015 और 2019 वनडे वर्ल्ड कप, 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंच चुकी है. इसके अलावा 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी जीता था.
- टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी न्यूजीलैंड का सफर आसान नहीं रहा, लेकिन टीम ने सेमीफाइनल में Aiden Markram की अगुवाई वाली South Africa को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई.
- सैंटनर ने साफ कहा कि उनकी टीम फाइनल के दबाव से घबराने वाली नहीं है. न्यूजीलैंड को पता है कि वह इस मुकाबले में फेवरेट नहीं है, लेकिन टीम को भरोसा है कि अगर वे एकजुट होकर खेलें तो ट्रॉफी जीतकर सबको चौंका सकते हैं.
- सैंटनर का कहना है कि फाइनल जैसे बड़े मैच में भी टीम अपनी तैयारी और खेलने के तरीके को नहीं बदलेगी. न्यूजीलैंड का लक्ष्य होगा कि सही मौकों पर आक्रामक खेल दिखाकर भारत पर दबाव बनाया जाए.




