Begin typing your search...

खड़े-खड़े बन जाते हैं बेजान, शरीर लगता है गलने, आखिर कितना खतरनाक है Zombie Drug जिसकी चपेट में आ रहे भारतीय?

Zombie Drug से शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाने लगता है. त्वचा पर घाव बनना, सड़न जैसी कंडीशन हो जाती है. इतना ही नहीं, इस ड्रग को लेने के बाद इंसान एक ही पोजीशन में घंटों तक खड़ा रहता है.

injection
X

क्या होता है जॉम्बी ड्रग

( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Published on: 11 April 2026 5:12 PM

हाल ही में देश के कुछ शहरों में 'जॉम्बी ड्रग' को लेकर चर्चा तेज हो गई है, जिससे लोगों में डर और जिज्ञासा दोनों बढ़ी हैं. चंडीगढ़ में एक डिलीवरी बॉय का लंबे समय तक एक जगह खड़े रहना और बेंगलुरु में एक वीडियो वायरल होना, इन घटनाओं ने इस ड्रग को सुर्खियों में ला दिया.

इस ड्रग को लेने के बाद इंसान खड़े-खड़े ही बेजान हो जाता है. दरअसल, इसे Xylazine कहा जाता है, जो एक शक्तिशाली सेडेटिव है और शरीर पर बेहद गंभीर असर डालता है. इसके असर में व्यक्ति घंटों तक एक ही स्थिति में रह सकता है, जैसे उसकी शरीर की हरकत पूरी तरह थम गई हो.

क्या है ‘जॉम्बी ड्रग’?

जॉम्बी ड्रग असल में Xylazine नाम की एक दवा के लिए इस्तेमाल होने वाला आम शब्द है. यह एक शक्तिशाली सेडेटिव (शांत करने वाली दवा) है, जिसका उपयोग आमतौर पर जानवरों के इलाज में किया जाता है. खास बात यह है कि यह कोई ओपिओइड (opioid) नहीं है, लेकिन कई बार इसे Fentanyl जैसे खतरनाक ड्रग्स के साथ मिलाकर लिया जाता है, जिससे इसका असर और ज्यादा घातक हो जाता है.

शरीर पर इसका असर कैसा होता है?

इस ड्रग का असर बहुत गंभीर और डरावना हो सकता है:

  • व्यक्ति ट्रांस जैसी स्थिति में चला जाता है.
  • घंटों तक बिना हिले-डुले खड़ा या बैठा रह सकता है.
  • शरीर पूरी तरह सुन्न और धीमा हो जाता है.
  • दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिर सकते हैं.
  • इसी वजह से इसे जॉम्बी ड्रग कहा जाता है, क्योंकि इसका असर इंसान को जिंदा होते हुए भी बेजान जैसा बना देता है.

स्किन पर पड़ता है ऐसा असर

इस ड्रग का सबसे डरावना प्रभाव त्वचा पर देखा जाता है:

  • शरीर पर गहरे घाव (ulcers) बनने लगते हैं.
  • त्वचा सख्त होकर काली पड़ सकती है.
  • गंभीर मामलों में शरीर के अंग काटने तक की नौबत आ सकती है.
  • यह असर बार-बार इस्तेमाल करने पर और ज्यादा खतरनाक हो जाता है.

कैसे लिया जाता है जॉम्बी ड्रग?

जॉम्बी ड्रग इंजेक्शन के जरिए लिया जा सकता है. इसके अलावा, कई लोग सूघंकर और खाने के रूप में भी लेते हैं. अक्सर इसे Tranq Dope के नाम से जाना जाता है, जब इसे अन्य ड्रग्स के साथ मिलाया जाता है.

क्यों है यह और भी खतरनाक?

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस ड्रग के असर को सामान्य एंटी-ड्रग दवा जैसे Naloxone से पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, क्योंकि यह ओपिओइड नहीं है. यानी अगर कोई व्यक्ति इसके असर में है, तो उसे बचाना और भी मुश्किल हो सकता है.


अगला लेख