Mojtaba Khamenei की हालत गंभीर, उबर नहीं रहे चोटों से, चेहरे पर भी घाव; जानिए Update में क्या-क्या
तेहरान में हुए कथित एयरस्ट्राइक के बाद Mojtaba Khamenei के घायल होने के दावे सामने आए हैं. उनकी स्थिति और ईरान की सत्ता संरचना को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है.
ईरान की सत्ता और नेतृत्व को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें दावा किया गया है कि सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे Mojtaba Khamenei गंभीर हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला युद्ध की शुरुआत में तेहरान स्थित सुप्रीम लीडर के परिसर पर हुआ था, जिसमें भारी तबाही हुई और कई अहम लोग प्रभावित हुए.
सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी में कहा गया है कि Mojtaba Khamenei अभी भी अपनी चोटों से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. हालांकि वह मानसिक रूप से पूरी तरह एक्टिव बताए जा रहे हैं और महत्वपूर्ण निर्णय प्रक्रिया में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं.
Mojtaba Khamenei पर हमला कैसे हुआ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी में युद्ध की शुरुआत के दौरान अमेरिका और इजरायली बलों द्वारा तेहरान में सुप्रीम लीडर के परिसर पर एयरस्ट्राइक की गई थी. इसी हमले में Mojtaba Khamenei को गंभीर चोटें आईं. सूत्रों का दावा है कि इस हमले में उनके चेहरे और पैरों पर गंभीर चोटें लगीं और यहां तक कि एक पैर के खोने की भी आशंका जताई जा रही है. हालांकि ईरान सरकार की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
अब कैसी है Mojtaba Khamenei की हालत?
रिपोर्ट में कहा गया है कि Mojtaba Khamenei अभी भी इलाज के दौर से गुजर रहे हैं और सार्वजनिक रूप से उनकी कोई तस्वीर, वीडियो या रिकॉर्डिंग सामने नहीं आई है. इससे उनकी स्थिति को लेकर रहस्य और बढ़ गया है. सूत्रों का यह भी कहना है कि वह फिलहाल ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महत्वपूर्ण बैठकों और फैसलों में शामिल हो रहे हैं.
ईरान की सत्ता में कितनी भूमिका निभा रहे Mojtaba?
हालांकि शारीरिक रूप से उनकी मौजूदगी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि Mojtaba Khamenei युद्ध, कूटनीति और बातचीत जैसे बड़े मुद्दों पर अंदरूनी तौर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि हाल ही में ईरान की नीतिगत बैठकों में वह अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहे हैं और कई अहम निर्णयों में उनकी राय ली जा रही है.
क्या कभी सामने आएंगे Mojtaba Khamenei?
जानकारों के अनुसार, उनकी सार्वजनिक वापसी पूरी तरह उनकी सेहत और सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी. कुछ सूत्रों का कहना है कि आने वाले एक से दो महीनों में उनकी तस्वीर या वीडियो जारी किए जा सकते हैं. हालांकि विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि इतने गंभीर हालात के बाद उन्हें पहले जैसा राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभाव हासिल करने में समय लग सकता है.
क्या ईरान की सत्ता संरचना पर पड़ेगा असर?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर Mojtaba Khamenei लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहते हैं, तो ईरान की सत्ता संरचना और उत्तराधिकार की राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है. उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं.




