Begin typing your search...

IPL 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, कब-कब मैदान में दिखेंगे धोनी-रोहित और कोहली?

Indian Premier League 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी हो गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. पहले चरण में कुल 20 मैच, जिनमें 2 डबल हेडर भी शामिल हैं, घोषित किए गए हैं.

IPL 2026 schedule released dhoni kohli rohit photo
X

धोनी, रोहित और कोहली

( Image Source:  ANI )

IPL 2026 Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज है. Indian Premier League के पहले चरण का शेड्यूल 11 मार्च को जारी कर दिया गया है. टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को होगा, जब मौजूदा चैंपियन Royal Challengers Bengaluru (RCB) अपने घरेलू मैदान M. Chinnaswamy Stadium में Sunrisers Hyderabad (SRH) के खिलाफ पहला मैच खेलेगी.

दूसरा मुकाबला 29 मार्च को होगा, जिसमें Mumbai Indians (MI) का सामना Kolkata Knight Riders (KKR) से Wankhede Stadium में होगा. वहीं, Chennai Super Kings (CSK) अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को Rajasthan Royals (RR) के खिलाफ करेगी. यह मुकाबला Guwahati में खेला जाएगा.

पहले फेज में कितने मैच होंगे?

आईपीएल 2026 के पहले चरण में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे. इनमें दो डबल हेडर भी शामिल हैं, यानी एक ही दिन दो मैच होंगे. अन्य अहम मुकाबलों की बात करें तो 31 मार्च को Punjab Kings और Gujarat Titans के बीच मुल्लांपुर में मैच होगा. 1 अप्रैल को Lucknow Super Giants और Delhi Capitals आमने-सामने होंगे.

बड़े मुकाबलों पर रहेंगी नजरें

5 अप्रैल को बेंगलुरु में एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जब Royal Challengers Bengaluru और Chennai Super Kings आमने-सामने होंगे. वहीं 12 अप्रैल को Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा.

IPL 2026 में कब और कहां किस टीम की किससे होगी टक्कर?

  1. 28 मार्च (शनिवार) – Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad – बेंगलुरु
  2. 29 मार्च (रविवार) – Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders – मुंबई
  3. 30 मार्च (सोमवार) – Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings – गुवाहाटी
  4. 31 मार्च (मंगलवार) – Punjab Kings vs Gujarat Titans – मुल्लांपुर
  5. 1 अप्रैल (बुधवार) – Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals – लखनऊ
  6. 2 अप्रैल (गुरुवार) – कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – कोलकाता
  7. 3 अप्रैल (शुक्रवार) – चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स – चेन्नई
  8. 4 अप्रैल (शनिवार) – दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस – दिल्ली
  9. 4 अप्रैल (शनिवार) – गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स – अहमदाबाद
  10. 5 अप्रैल (रविवार) – सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स – हैदराबाद
  11. 5 अप्रैल (रविवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स – बेंगलुरु
  12. 6 अप्रैल (सोमवार) – कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स – कोलकाता
  13. 7 अप्रैल (मंगलवार) – राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस – गुवाहाटी
  14. 8 अप्रैल (बुधवार) – दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस – दिल्ली
  15. 9 अप्रैल (गुरुवार) – कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स – कोलकाता
  16. 10 अप्रैल (शुक्रवार) – राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – गुवाहाटी
  17. 11 अप्रैल (शनिवार) – पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – मुल्लांपुर
  18. 11 अप्रैल (शनिवार) – चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स – चेन्नई
  19. 12 अप्रैल (रविवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस – लखनऊ
  20. 12 अप्रैल (रविवार) – मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – मुंबई

मैदान में कब-कब दिखेंगे धोनी, कोहली और रोहित?

चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में धोनी, आरसीबी के मैच में कोहली और मुंबई इंडियंस के मैच में रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई देंगे. धोनी 30 मार्च, 3 अप्रैल. 5 अप्रैल और 11 अप्रैल को खेलते हुए दिखाई देंगे. वहीं, कोहली 28 मार्च, 5 अप्रैल, 10 अप्रैल और 12 अप्रैल को खेलते हुए दिखाई देंगे, जबकि रोहित 29 मार्च, 4 अप्रैल, 7 अप्रैल और 11 अप्रैल को मैदान में नजर आएंगे.

आईपीएल के पहले चरण के शेड्यूल से साफ है कि शुरुआती दिनों में ही फैंस को कई बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिससे टूर्नामेंट की शुरुआत काफी रोमांचक होने वाली है.

क्रिकेट न्‍यूजआईपीएल
अगला लेख