Begin typing your search...

रिचार्ज खत्म होते Incoming Calls बंद! Raghav Chadha ने Rajya Sabha में टेलिकॉम कंपनियों की मनमानी पर उठाए सवाल

X
Raghav Chadha on Mobile Recharge: चड्ढा ने संसद में टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी पर उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने Prepaid Recharge Customers के साथ हो रही लूट का मुद्दा आज राज्यसभा में उठाया. उन्होंने कहा कि अगर आपका रिचार्ज खत्म हो जाए तो Outgoing Calls बंद होना समझ में आता है, लेकिन Incoming Calls बंद करना मनमानी है. रिचार्ज खत्म होते ही न कोई आपसे संपर्क कर सकता है और न ही आपके फोन पर OTP जैसे जरूरी मैसेज आ पाते हैं. इमरजेंसी के हालातों में व्यक्ति बेसहारा हो जाता है. राघव ने कहा कि 28 दिन का रिचार्ज प्लान एक स्कैम है. साल में महीने 12 होते हैं लेकिन रिचार्ज 13 बार करवाना पड़ता है (28 days x 13 times = 364 days). Recharge plan की वैधता calender months (30–31 दिन) के हिसाब से होनी चाहिए, क्योंकि 28 दिन के चक्कर में लोगों को साल भर में एक अतिरिक्त रिचार्ज करवाना पड़ता है.


Politics
अगला लेख