Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar का नाम इन दिनों बिहार की राजनीति में तेजी से चर्चा में है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में कदम रख सकते हैं और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. निशांत अब तक हमेशा लो-प्रोफाइल रहे हैं और उन्होंने राजनीति से दूरी बनाए रखी है। वे शायद ही कभी सार्वजनिक मंचों पर राजनीतिक बयान देते नजर आते हैं. हालांकि कई मौकों पर वह चुनावी अभियानों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने पिता के साथ दिखाई दिए हैं.