Begin typing your search...

Gambhir-Yuvraj को Dhoni ने किया बाहर! Sachin क्यों रह गए शॉक्ड? Sandeep Patil ने खोल दिए पुराने राज

Team India के पूर्व चीफ सेलेक्टर Sandeep Patil ने पहली बार खुलकर बताया कि टीम से Yuvraj Singh, Sachin Tendulkar और Gautam Gambhir को बाहर करने के फैसले कैसे लिए गए. उन्होंने साफ कहा कि युवराज को बाहर करने में MS Dhoni की कोई भूमिका नहीं थी. चयन समिति ने ही सभी बड़े फैसले लिए थे.

Sandeep Patil Breaks Silence on Dropping Sachin, Yuvraj and Gambhir
X

पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल का बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट में कई बड़े खिलाड़ियों को टीम से बाहर किए जाने के फैसले हमेशा विवादों में रहे हैं. अब इन फैसलों को लेकर भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता और कोच Sandeep Patil ने पहली बार खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उनकी चयन समिति ने कई बड़े नामों को टीम से बाहर किया था, जिनमें Yuvraj Singh, Sachin Tendulkar और Gautam Gambhir जैसे दिग्गज शामिल थे.

काफी समय से Yograj Singh अपने बेटे युवराज सिंह को टीम से बाहर करने के लिए MS Dhoni को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं, लेकिन संदीप पाटिल ने इस आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि चयन बैठकों, दौरे या मैच के दौरान धोनी ने कभी भी युवराज को टीम से बाहर करने की मांग नहीं की. पाटिल के मुताबिक धोनी को चयन समिति पर पूरा भरोसा था और उन्होंने कभी किसी खिलाड़ी को लेकर दबाव नहीं बनाया.

सचिन तेंदुलकर क्यों हुए हैरान?

2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद चयन समिति ने Sachin Tendulkar से नागपुर में मुलाकात की थी. पाटिल ने बताया कि उस मुलाकात में उन्होंने सचिन से सिर्फ एक सवाल पूछा था- आपका आगे का प्लान क्या हैं? जब सचिन ने पूछा कि ऐसा क्यों पूछा जा रहा है, तब पाटिल ने कहा कि चयन समिति उनकी जगह किसी नए खिलाड़ी को मौका देने के बारे में सोच रही है. यह सुनकर सचिन हैरान हो गए थे.

हालांकि पाटिल ने साफ किया कि चयन समिति ने सचिन से कभी रिटायर होने के लिए नहीं कहा. उन्होंने कहा कि सेलेक्टर किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर कर सकते हैं, लेकिन उसके करियर के खत्म होने का फैसला नहीं कर सकते. बाद में सचिन ने खुद अपने संन्यास की घोषणा की और इसकी जानकारी भी सबसे पहले पाटिल को दी थी.

Gautam Gambhir क्यों है नाराज?

Gautam Gambhir को टीम से बाहर किए जाने के फैसले को लेकर भी पाटिल ने खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब टीम में Shikhar Dhawan आए तो गंभीर को बाहर करना पड़ा. उस फैसले के बाद से गंभीर उनसे नाराज हैं. पाटिल ने कहा कि कई बार दोनों एक ही टीवी शो में शामिल हुए, लेकिन गंभीर ने उनसे कभी बात तक नहीं की. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसके बावजूद वह गंभीर का सम्मान करते हैं.

कोहली-कुंबले विवाद पर क्या बोले पाटिल?

पाटिल ने Virat Kohli और पूर्व कोच Anil Kumble के बीच हुए विवाद पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि कई बार कोच खिलाड़ियों पर ज्यादा नियंत्रण करने की कोशिश करते हैं और यही गलती उन्होंने भी अपने कोचिंग करियर में की थी. पाटिल ने स्वीकार किया कि खिलाड़ियों को समझे बिना टीम पर नियंत्रण करने की कोशिश करने से ड्रेसिंग रूम का माहौल खराब हो सकता है.

क्रिकेट न्‍यूजस्‍पोर्ट्स न्‍यूज
अगला लेख