Begin typing your search...

IPL 2025: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा, सूर्यकुमार यादव अब मुंबई इंडियंस के नए किंग! एक सीजन में बनाए सबसे ज्यादा रन

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ जयपुर में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में 39 गेंदों में 57 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो पहले सचिन तेंदुलकर के पास था.

IPL 2025: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा, सूर्यकुमार यादव अब मुंबई इंडियंस के नए किंग! एक सीजन में बनाए सबसे ज्यादा रन
X

Suryakumar Yadav: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी 57 रन की पारी के दौरान सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब वे मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अब सूर्या के 640 रन हो गए हैं, जबकि सचिन के नाम 618 रन ही थे.

सूर्यकुमार यादव ने 39 गेंद की अपनी पारी में 2 छक्के और 4 छक्के जड़े. वे पारी की अंतिम गेंद पर अर्शदीप सिंह का शिकार बने. इस ऐतिहासिक पारी के साथ, सूर्यकुमार यादव ने साबित कर दिया है कि वे आधुनिक क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक हैं, और उनकी यह फॉर्म आगामी मैचों में भी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

एक IPL सीजन में MI के लिए सबसे ज्यादा रन

  1. 640* - सूर्यकुमार यादव (2025)
  2. 618 - सचिन तेंदुलकर (2010)
  3. 605 - सूर्यकुमार यादव (2023)
  4. 553 - सचिन तेंदुलकर (2011)
  5. 540 - लेंडल सिमंस (2015)
  6. 538 - रोहित शर्मा (2013)

मुंबई ने बनाए 7 विकेट के नुकसान पर बनाए 184 रन

बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए. सूर्यकुमार के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी अहम योगदान दिया. इस सीजन में सूर्यकुमार यादव ने इस मैच के पहले तक 13 मैचों में 583 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 72.87 और स्ट्राइक रेट 170.46 रहा. इस प्रदर्शन ने उन्हें आईपीएल 2025 के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है.

सूर्यकुमार यादव की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता को दर्शाती है, बल्कि मुंबई इंडियंस के लिए भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. उनकी निरंतरता और आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया है.

आईपीएल 2025क्रिकेट न्‍यूजस्‍पोर्ट्स न्‍यूज
अगला लेख