Begin typing your search...

हनुमान जयंती पर रिलीज होगी Ranbir Kapoor की Ramayana पार्ट वन से पहली झलक, डायरेक्टर ने शेयर किया नोट

रामायण पार्ट 1 की अगली झलक ‘राम’ 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर रिलीज होगी. रणबीर कपूर के भगवान राम अवतार और फिल्म की भव्यता को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं.

ramayana part 1 ram glimpse release hanuman jayanti ranbir kapoor
X
( Image Source:  Instagram: iamnamitmalhotra )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 27 March 2026 9:31 AM

रामायण: भाग 1 (Ramayana: Part 1) इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है. हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भगवान राम और यश को रावण के रूप में दिखाती हुई एक झलक जारी की थी. अब वे एक और नई झलक जारी करने की तैयारी कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने आधिकारिक रूप से घोषणा की थी कि रामायण की अगली प्रमोशनल कंटेंट एक बहुत ही शुभ और खास मौके पर रिलीज की जाएगी. इस बार अगली झलक का नाम 'राम' रखा गया है और इसे हनुमान जयंती के पावन अवसर पर 2 अप्रैल को जारी किया जाएगा. हनुमान जयंती के दिन राम के दर्शन होंगे.

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नमित मल्होत्रा ने एक खूबसूरत मैसेज शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'शुभ राम नवमी.' यह वह कहानी है जो हम सबकी है। हम हर कदम बहुत गहरी जिम्मेदारी, पूरी भक्ति और अत्यंत देखभाल के साथ उठा रहे हैं, ताकि हम अपनी रामायण को उसकी असली भावना और ग्रैंड लेवल पर पूरी ईमानदारी के साथ जीवंत कर सकें.'

खास मौके पर मिलेगी राम की झलक

उन्होंने आगे कहा, 'हम 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 'राम' नाम की अगली झलक दुनिया के साथ शेयर करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. इस खास मौके पर हम अपने कई सालों के कड़ी मेहनत और प्रयासों को फैंस के सामने एक शानदार तरीके से पेश करना शुरू करेंगे. हम इस पल को पूरे विश्व के साथ मिलकर मनाएंगे. आपके प्यार, भरोसे और पेशेंस के लिए हम दिल से धन्यवाद कहते हैं नमित मल्होत्रा.'

अपना पहला बड़ा कदम

इस नोट को शेयर करते हुए रामायण: पार्ट 1 के निर्माता ने बताया कि 2 अप्रैल को उनकी टीम अपना पहला बड़ा कदम उठाने जा रही है. फिल्म में मुख्य भूमिकाओं की बात करें तो रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. साई पल्लवी देवी सीता की भूमिका में नजर आएंगी. यश रावण के रोल में होंगे, जबकि रवि दुबे भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे. इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में टीम का हिस्सा बन चुके हैं. इंदिरा कृष्णन ने रणबीर कपूर के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की.

रणबीर का ट्रांसफॉर्मेशन

बॉलीवुड बबल के साथ दिए एक इंटरव्यू में इंदिरा कृष्णन ने रणबीर कपूर की बहुत तारीफ की. उन्होंने कहा कि रणबीर 'एनिमल' फिल्म से लेकर नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान राम बनने तक का सफर बहुत कमाल का रहा है. इंदिरा कृष्णन ने बताया, 'उस लड़के ने सिर्फ अपने शरीर पर ही नहीं काम किया, बल्कि उसकी आंखों का भाव भी बहुत अद्भुत और दिव्य हो गया है. भगवान राम के कंधे बहुत मजबूत होते हैं क्योंकि उन्हें भारी धनुष-बाण उठाना पड़ता है इसलिए रणबीर ने अपने कंधों और पूरे शरीर पर काफी मेहनत की है.' एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि रणबीर रोजाना तीन से चार घंटे तक कसरत करते थे और सुबह 7 बजे तक सेट पर पहुंच जाते थे. शूटिंग खत्म होने के बाद भी वे इंदिरा को अपने किरदार के लिए किए जा रहे अलग-अलग एक्सरसाइजेज और तैयारी के बारे में एक्साइटमेंट से बताते थे.

ranbir kapoorbollywood
अगला लेख