मुरादें पूरी करने के लिए क्या Ashok Kharat देता था नरबली? सुना है लड़कियां भी सप्लाई करता है- हवस का कैप्टेन या कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट
Ashok Kharat Case: खुद को ज्योतिषी बताने वाला आरोपी Ashok Kharat इस समय पुलिस हिरासत में है और उसके खिलाफ गंभीर अपराधों की परतें एक-एक कर खुल रही हैं.
ashok kharat
Ashok Kharat Case: नासिक के तथाकथित भोंदू बाबा अशोक खरात मामला अब लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासों के कारण सुर्खियों में बना हुआ है .खुद को ज्योतिषी बताने वाला आरोपी Ashok Kharat इस समय पुलिस हिरासत में है और उसके खिलाफ गंभीर अपराधों की परतें एक-एक कर खुल रही हैं. शुरुआती तौर पर यौन शोषण के आरोपों से घिरे इस मामले ने अब और भयावह रूप ले लिया है.
पुलिस जांच में नरबलि, अंधश्रद्धा, हथियारों के इस्तेमाल और नाबालिगों के शोषण जैसे गंभीर आरोप जुड़ने के बाद पूरे मामले की गंभीरता कई गुना बढ़ गई है. इसके अलावा अब सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या अशोक खरात लड़कियां भी सप्लाई करता था? लोगों के सामने भोंदू बाबा कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट और अंकशास्त्री दिखाने की कोशिश करता था, जो कामयाब भी हो रही थी.
क्या नरबली देता था अशोक खरात?
सरकारी वकील Shailendra Bagde ने अदालत में खुलासा किया कि आरोपी के घर से कई संदिग्ध चीजें बरामद हुई हैं. इनमें शासकीय मुहर, एक पिस्टल और उससे चलाई गई पांच गोलियों के साक्ष्य शामिल हैं. पुलिस को 21 जिंदा कारतूस भी मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि इनका इस्तेमाल कथित तौर पर नरबली जैसे काम में किया गया हो सकता है. इसके अलावा, आरोपी के अघोरी प्रथाओं से जुड़े होने के भी संकेत मिले हैं.
क्या लड़किया सप्लाई करता था खरात?
बीते दिन अशोक खरात के खिलाफ एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था. वहीं अशोक खरात के पहले से ही बड़े नेताओं और व्यापारियों से खास संबंध बताए गए हैं, ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या भोंदू बाबा अपने करीबियों को लड़कियां तो सप्लाई नहीं करता था. हालांकि लड़कियां सप्लाई करने को लेकर अभी तक खरात पर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है.
अब तक कितने मामले दर्ज?
नासिक पुलिस ने अब तक आरोपी अशोक खरात के खिलाफ कुल 8 एफआईआर दर्ज की हैं. इनमें यौन शोषण के साथ-साथ एक नाबालिग लड़की द्वारा दर्ज कराया गया मामला भी शामिल है, जिसने इस केस को और संवेदनशील बना दिया है. जांच एजेंसियां अब इस आशंका की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या आरोपी अन्य लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण करता था?
कौन-कौन से रहस्यमयी सामान मिले?
जांच के दौरान पुलिस को कस्तूरी भी बरामद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है कि क्या यह अवैध रूप से हिरण के शिकार से जुड़ी है. साथ ही मौके पर बाघ और सांप जैसे जीवों की मौजूदगी की भी जांच की जा रही है कि वे असली थे या नकली.
खरात ने क्यों कराई थी FIR दर्ज?
इस मामले में पहली एफआईआर खुद अशोक खरात ने 29 दिसंबर 2025 को दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 5 करोड़ रुपये की मांग की जा रही है. फरवरी 2026 में एक सहयोगी के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ. मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 मार्च को आईपीएस अधिकारी Tejaswini Satpute के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया.
इसके बाद 17-18 मार्च को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि 2022 से 2025 के बीच आरोपी ने उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया. इसी के बाद 18 मार्च को SIT ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
क्या बोले सीएम फडणवीस?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में जानकारी देते हुए कहा कि 'आरोपी के खिलाफ अब तक 8 मामले दर्ज हो चुके हैं और तीन महिलाओं ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की सहमति दी है. तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो लैपटॉप, एक रिवॉल्वर और 21 जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं.' जांच एजेंसियों का मानना है कि इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं. पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और पीड़ित सामने आ सकते हैं.




