Begin typing your search...

Ashok Kharat केस में नया खुलासा, नाबालिग लड़की ने सुनाई आपबीती; कैसे बनाया शिकार?

नासिक का भोंदू बाबा जो खुद को ज्योतिषी बताकर महिलाओं के साथ यौन शोषण करता था फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं. मामले को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अभी तक अशोक खरात के खिलाफ 7 मामले दर्ज हो चुके हैं.

Ashok Kharat sexual harassment case minor victim statement
X

Ashok Kharat

नासिक का भोंदू बाबा अशोक खरात जो खुद को ज्योतिषी बताकर महिलाओं के साथ यौन शोषण करता था फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं. मामले को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अभी तक अशोक खरात के खिलाफ 7 मामले दर्ज हो चुके हैं, कई महिलाएं हिम्मत जुटाकर सामने आई हैं और उन्होंने अपनी आपबीती बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

महिलाओं को धोखे में रखकर उनका शोषण करने वाले इस आरोपी के खिलाफ अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़की को भी उसका शिकार बनाया गया है.

नाबालिग पीड़िता ने क्या लगाया आरोप?

अहिल्यानगर जिले की एक नाबालिग लड़की ने साहस दिखाते हुए अशोक खरात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने पुलिस के सामने आरोपी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. इस नए खुलासे के बाद खरात की कानूनी मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता कुछ महीने पहले आरोपी के संपर्क में आई थी. खरात ने खुद को दैवीय शक्तियों से संपन्न और भगवान शिव का अवतार बताकर लड़की का विश्वास जीत लिया.

पीड़िता के मुताबिक, उसने पढ़ाई में आ रही परेशानियों को दूर करने के नाम पर विशेष पूजा करने की बात कही. शिकायत में आरोप है कि इसी बहाने आरोपी ने नाबालिग का भरोसा जीतकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. यह मामला अब सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है.

क्या और पीड़िताएं भी आएंगी सामने?

जांच एजेंसियां अब इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या अशोक खरात ने अन्य नाबालिग लड़कियों को भी इसी तरह अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण किया है. पुलिस का मानना है कि आगे और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं.

जांच में क्या सामने आया नया पहलू?

इस मामले में जांच के दौरान एक नया पहलू भी सामने आया है. पुलिस अब एक बड़ी आयुर्वेदिक और हर्बल दवाइयों की दुकान के मालिक से पूछताछ करने की तैयारी में है. संदेह है कि खरात ने वहां से हिरण की कस्तूरी और अन्य जड़ी-बूटियां खरीदी थीं. इसके अलावा नासिक रोड इलाके के एक जौहरी को भी जांच के दायरे में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने उस जौहरी से नकली रत्न खरीदे थे, जिनका इस्तेमाल वह लोगों को भ्रमित करने के लिए करता था.

अगला लेख