Begin typing your search...

आपत्तिजनक वीडियो से मोनालिसा को ब्लैकमेल कर रहा है फरमान, बीजेपी नेता बड़ा बयान; परिवारवालों ने भी खोली पोल

महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा के आरोपों को उसके परिवार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है. परिवार और गांव के लोग डायरेक्टर सनोज मिश्रा के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं.

mahakumbh viral monalisa family denies allegations sanoj mishra controversy
X
( Image Source:  Instagram: monalisabhosle_official )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 27 March 2026 8:42 AM

महाकुंभ में वायरल हुई लड़की मोनालिसा के आरोपों के बाद अब उसका पूरा परिवार उसके खिलाफ खड़ा हो गया है. परिवार के सभी सदस्यों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मोनालिसा के लगाए आरोपों को पूरी तरह गलत और झूठा बताया है. उन्होंने साफ कहा कि पूरा गांव इस बात का गवाह है कि मोनालिसा जो कुछ कह रही है, वह सच नहीं है. मोनालिसा के माता-पिता अभी भी एक साथ रहते हैं और परिवार में कोई टूट-फूट नहीं हुई है.

मोनालिसा की मां लता ने खुलकर कहा कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर मोनालिसा ने जो आरोप लगाए हैं, वे बिल्कुल बेबुनियाद और गलत हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान परिवार का कोई न कोई सदस्य हमेशा मोनालिसा के साथ 24 घंटे रहता था. उस पूरे समय में मोनालिसा ने कभी भी सनोज मिश्रा के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की.

परिवार के सदस्यों ने क्या कहा?

परिवार के लोग कह रहे हैं कि मोनालिसा अब किसी से भी बात नहीं कर रही है और सिर्फ झूठ बोल रही है. उन्होंने ये भी बताया कि मोनालिसा कस्बे में इधर-उधर घूमकर लोगों से कह रही है कि वह परिवार वालों से संपर्क में है जबकि असलियत में परिवार से उसकी कोई बात नहीं हो रही है. मोनालिसा की बुआ की बेटी ने कहा, 'सिर्फ 15 दिनों में मोनालिसा पूरी तरह बदल गई. पता नहीं उसे क्या खिला-पिला दिया गया कि वह अपने परिवार और सनोज मिश्रा पर ऐसे झूठे इल्जाम लगा रही है.' उन्होंने ये भी बताया कि घटना के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा खुद परिवार के पास आए थे और बहुत रोए थे पूरा परिवार अब सनोज मिश्रा के साथ खड़ा है.

कजिन रूपन्ना का बयान

मोनालिसा की कजिन रूपन्ना ने कहा कि वह हमेशा मोनालिसा के साथ रहती थी. ऐसे में छेड़छाड़ या गलत व्यवहार का आरोप लगाना पूरी तरह गलत है. रूपन्ना ने सनोज मिश्रा को बहुत अच्छा इंसान बताया और कहा कि मोनालिसा फरमान खान के कहने पर ये गलत आरोप लगा रही है. रूपन्ना ने चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर मोनालिसा के कहने पर सनोज मिश्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई तो यह उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय होगा.'

चाची का बयान

मोनालिसा की चाची ने कहा कि मोनालिसा परिवार पर 'ढोंग करने' का आरोप लगा रही है, जबकि असल में मोनालिसा के मां-बाप ने कई दिनों तक ठीक से खाना भी नहीं खाया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान परिवार का कोई न कोई सदस्य मोनालिसा के साथ साए की तरह 24 घंटे रहता था. मोनालिसा ने उस समय कभी भी किसी गलत हरकत की शिकायत नहीं की. उल्टा, वह सनोज मिश्रा की तारीफ ही करती रहती थी और हमेशा खुश नजर आती थी.

भाजपा मंडल अध्यक्ष का सनसनीखेज बयान

भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने एक चौंकाने वाली बात कही. उन्होंने कहा कि मोनालिसा जिस तरह परिवार और सनोज मिश्रा के खिलाफ आरोप लगा रही है, उससे लगता है कि फरमान खान के पास मोनालिसा का कोई आपत्तिजनक वीडियो है. फरमान उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है और उसके फिल्मी करियर को खत्म करने की धमकी दे रहा है. विक्रम पटेल ने ये भी दावा किया कि मोनालिसा नाबालिग है और फरमान खान ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर उससे शादी की है.

सनोज मिश्रा का जवाब

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया में सिर्फ जिहादी ही नहीं होते, कुछ पारधी घुमक्कड़ आदिवासी भी होते हैं. मोनालिसा के पिता जयसिंह, बहन रूपन्ना, भाभी और उनके कबीले के लोग भी मेरे परिवार जैसे हैं.' सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि मोनालिसा ने जिहादी लोगों से ट्रेनिंग लेकर उनके खिलाफ ये आरोप लगाए हैं. लेकिन उनका पूरा समाज और परिवार उनके साथ है, क्योंकि सब जानते हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. उन्होंने कहा, 'हम ये लड़ाई जीतेंगे और असली जिहादी बेनकाब होंगे.'

अगला लेख