क्या कैमरा झूठ बोलता है? PSLमें बॉल टेम्परिंग के आरोपों से फखर जमान ने किया इनकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले सिकंदर रजा?
PSL में लाहौर क़लंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान बॉल टेंपरिंग विवाद सामने आने से पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. फखर जमान पर गंभीर आरोप लगे हैं.
PSL में बॉल टैंपरिंग विवाद, शाहीन-फखर-रऊफ पर उठे सवाल
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) में बड़ा विवाद सामने आया है. Lahore Qalandars और Karachi Kings के बीच खेले गए मुकाबले में बॉल टेंपरिंग के आरोपों ने पाकिस्तान क्रिकेट को हिलाकर रख दिया है. इस मामले में कप्तान Shaheen Shah Afridi, ओपनर Fakhar Zaman और तेज गेंदबाज Haris Rauf सवालों के घेरे में आ गए हैं.
दरअसल, यह पूरा विवाद मैच के आखिरी ओवर में हुआ, जब कराची किंग्स को जीत के लिए 6 गेंदों पर 14 रन चाहिए थे. आखिरी ओवर फेंकने के लिए हारिस रऊफ तैयार थे, तभी शाहीन अफरीदी और फखर जमान उनके पास पहुंचे. इसी दौरान कैमरे में फखर जमान को गेंद के साथ कुछ करते हुए देखा गया, जिससे शक पैदा हुआ.
अंपायर ने क्या फैसला लिया?
ऑन-फील्ड अंपायर Faisal Afridi ने तुरंत गेंद मंगवाई और उसकी जांच की. इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के अंपायर Sharfuddoula से लंबी चर्चा की. जांच के बाद अंपायरों ने फैसला लिया कि गेंद की स्थिति जानबूझकर बदली गई है. इसके बाद गेंद को बदल दिया गया और कराची किंग्स को 5 पेनल्टी रन दिए गए. वहीं, टारगेट को 14 रन से घटकर 9 रन कर दिया गया. इस फैसले के बाद कराची किंग्स ने मैच 4 विकेट से जीत लिया और लाहौर क़लंदर्स को हार का सामना करना पड़ा.
मैच के बाद सिकंदर रजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?
मैच के बाद Sikandar Raza ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अंपायर ने हमें साइड में खड़े होने को कहा था क्योंकि वे थर्ड अंपायर से बात कर रहे थे. असली वजह अंपायर ही बता सकते हैं. " उन्होंने कहा कि उनका गेंद की स्थिति बदलने का कोई इरादा नहीं था.
रजा ने कहा, "मैं सिर्फ गेंद को चमकाने या सुखाने की कोशिश कर रहा था, खासकर बाउंड्री के पास जहां ओस थी. हमें सिर्फ यह कहा गया था कि गेंद को शर्ट के अंदर सुखाने की कोशिश न करें." उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें किसी जांच के लिए नहीं बुलाया गया है.
फखर जमान पर क्या आरोप लगे हैं?
मैच रेफरी Roshan Mahanama ने फखर जमान पर PSL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.14 के तहत लेवल-3 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. इसके साथ ही, उन्हें आर्टिकल 41.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो गेंद की स्थिति बदलने से रोकता है. हालांकि जमान ने आरोपों से इनकार कर दिया है.
क्या फखर जमान पर लगेगा बैन?
अब अगले 48 घंटों में सुनवाई होगी, जिसके बाद फैसला आएगा. अगर आरोप साबित हुए तो फखर जमान पर बैन लग सकता है. साथ ही, लाहौर क़लंदर्स को भी सजा मिल सकती है.




