Begin typing your search...

IPL 2026: RR और CSK के मैच में Samson, Sooryavanshi और Mhatre समेत इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर

RR vs CSK मुकाबले में संजू सैमसन पहली बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे. वहीं, जडेजा लंबे समय बाद अपनी पुरानी टीम की तरफ से खेलेंगे. इस मैच में सूर्यवंशी-म्हात्रे समेत कई खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी.

sanju  samson  vaibhav sooryavanshi  ayush mhatre
X
आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन
( Image Source:  ANI )

RR vs CSK : IPL 2026 के तीसरे मैच में 30 मार्च यानी सोमवार को Rajasthan Royals और Chennai Super Kings के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह एक साधारण मैच नहीं होगा, बल्कि भावनाओं से भरी एक बड़ी भिड़ंत भी होगी. इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा Sanju Samson को लेकर है, जो पहली बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. सैमसन ने एक दशक से ज्यादा समय तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी और बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली. वह टीम के ऑल-टाइम टॉप रन-स्कोरर भी रहे हैं, लेकिन अब वह चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है.

संजू सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने ICC Men's T20 World Cup 2026 में लगातार तीन अर्धशतक लगाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने. ऐसे में उनकी वापसी और भी खास मानी जा रही है.

जडेजा-सैमसन स्वैप से बढ़ा रोमांच

इस मुकाबले की दिलचस्पी इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि हाई-प्रोफाइल स्वैप डील में Ravindra Jadeja राजस्थान रॉयल्स में लौटे, जबकि सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने. MS Dhoni इंजरी के कारण शुरुआती कुछ मैचों से टीम से बाहर रहेंगे. ऐसे में सैमसन और Ruturaj Gaikwad मिलकर टीम की अगुवाई कर सकते हैं. RR और CSK टीमों का 2025 सीजन खास नहीं रहा था, इसलिए यह मुकाबला नई शुरुआत का मौका माना जा रहा है.

नए कप्तान के साथ उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी अब Riyan Parag के हाथ में है. बल्लेबाजी में Yashasvi Jaiswal और Shimron Hetmyer अहम भूमिका निभाएंगे. राजस्थान की बल्लेबाजी मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी चिंता का विषय है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स युवा खिलाड़ियों और संतुलित गेंदबाजी के साथ नए दौर में प्रवेश कर रही है.

RR vs CSK मैच में किन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर?

1. Vaibhav Sooryavanshi

15 साल के Vaibhav Sooryavanshi पर खास नजर रहेगी. पिछले सीजन में वे 14 साल की उम्र में शतक लगाकर आईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बने थे. उन्होंने 2025 में 38 गेंदों पर 101 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.55 का रहा. वे पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. पिछले सीजन CSK के खिलाफ 57 रन बनाकर उन्होंने अपनी क्षमता दिखाई थी.

2. Riyan Parag

24 साल के Riyan Parag राजस्थान के नए कप्तान हैं. उनके नाम IPL 2025 में 393 रन थे. हालांकि, इसके पहले, 2024 में उन्होंने 573 रन बनाए. पराग के नाम 84 मैचों में 1566 रन हैं. पहली बार वे बतौर कप्तान पूरा सीजन खेलेंगे.

3. Sanju Samson

Sanju Samson राजस्थान रॉयल्स के ऑल-टाइम टॉप रन-स्कोरर हैं. उनके नाम 177 मैचों में 4704 रन हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं. पहली बार वे राजस्थान के खिलाफ मैच खेलेंगे.

4. Kartik Sharma

19 साल के Kartik Sharma को 14.2 करोड़ में CSK ने खरीदा है. वे पावर-हिटर विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उन्हें IPL 2026 में डेब्यू का मौका मिल सकता है. वे युवा फिनिशर के तौर पर बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

5. Ayush Mhatre

18 साल के Ayush Mhatre ने 2025 में 240 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.97 का रहा. राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 20 गेंद में 43 रन बनाए थे. वे CSK के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं.

इसके अलावा, यशस्वी जायसवाल, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें टिकी होंगी. ब्रेविस और दुबे टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में नजर आए थे.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख